‘बिहार की आर्थिक प्रगति के लिए व्यापार-उद्योग का विस्तार जरूरी’:समस्तीपुर में जदयू व्यवसायिक-उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक, कहा- रोजगार प्राथमिकता

‘बिहार की आर्थिक प्रगति के लिए व्यापार-उद्योग का विस्तार जरूरी’:समस्तीपुर में जदयू व्यवसायिक-उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक, कहा- रोजगार प्राथमिकता

समस्तीपुर शहर में लोहिया आश्रम में रविवार को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यवसायियों की समस्याओं, उनके हितों, संगठन की मजबूती और राज्य में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही व्यवसायियों के विकास, उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापार के अनुकूल माहौल तैयार करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी बिहार की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए व्यापार और उद्योग का विस्तार, उद्यमिता को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना जरूरी है। उन्होंने व्यवसायियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। कहा कि व्यवसायी अपने हितों के लिए आवाज उठाने के साथ-साथ बिहार के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। बिहार भ्रमण के बाद संगठन का होगा विस्तार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से संगठन की ओर से उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है तब से लगातार वह बिहार के जिलों में जाकर लोगों से सीधी बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान लोग अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। बिहार भ्रमण के बाद संगठन का भी जरूरत के हिसाब से विस्तार किया जाएगा।
बैठक में ये रहे शामिल बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, अरविंद कुमार निराला, छेदीलाल भरतीया, सचिन कुमार, डॉ. अमित कुमार मुन्ना और प्रो. तकी अख्तर समेत अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने व्यवसायियों की समस्याओं, संगठनात्मक मजबूती और व्यापार एवं उद्योग के विस्तार को लेकर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वृंद साह ने की। संचालन जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान ने किया। अंत में वृंद साह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। समस्तीपुर शहर में लोहिया आश्रम में रविवार को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यवसायियों की समस्याओं, उनके हितों, संगठन की मजबूती और राज्य में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही व्यवसायियों के विकास, उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापार के अनुकूल माहौल तैयार करने को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी बिहार की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्य की आर्थिक प्रगति के लिए व्यापार और उद्योग का विस्तार, उद्यमिता को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना जरूरी है। उन्होंने व्यवसायियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। कहा कि व्यवसायी अपने हितों के लिए आवाज उठाने के साथ-साथ बिहार के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। बिहार भ्रमण के बाद संगठन का होगा विस्तार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से संगठन की ओर से उन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है तब से लगातार वह बिहार के जिलों में जाकर लोगों से सीधी बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान लोग अपनी समस्याओं को रख रहे हैं। बिहार भ्रमण के बाद संगठन का भी जरूरत के हिसाब से विस्तार किया जाएगा।
बैठक में ये रहे शामिल बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय, अरविंद कुमार निराला, छेदीलाल भरतीया, सचिन कुमार, डॉ. अमित कुमार मुन्ना और प्रो. तकी अख्तर समेत अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने व्यवसायियों की समस्याओं, संगठनात्मक मजबूती और व्यापार एवं उद्योग के विस्तार को लेकर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वृंद साह ने की। संचालन जदयू जिला प्रवक्ता अनस रिजवान ने किया। अंत में वृंद साह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *