पटना- मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत:प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी का मामला, बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दिया आवेदन

पटना- मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत:प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी का मामला, बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दिया आवेदन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत की गई है। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के एक निजी कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की जानकारी टेलीविजन पर प्रसारित समाचारों के माध्यम से मिली। कहा- पुलिस मामले की पूरी जांच करे कृष्णा कुमार सिंह ने आवेदन में कहा है कि किसी व्यक्ति के परिवार के संबंध में सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना संवेदनशील विषय है। उन्होंने पुलिस से संबंधित समाचार, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और बयान के वास्तविक शब्दों और संदर्भ की पुष्टि करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। खड़गे से माफी की मांग कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगनी पड़ेगी। अगर माफी नहीं मांगते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिहार से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेंगे। फिलहाल आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जानिए पूरा मामला आज कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- मोदी नहीं जाने वाले। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत की गई है। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के एक निजी कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की जानकारी टेलीविजन पर प्रसारित समाचारों के माध्यम से मिली। कहा- पुलिस मामले की पूरी जांच करे कृष्णा कुमार सिंह ने आवेदन में कहा है कि किसी व्यक्ति के परिवार के संबंध में सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना संवेदनशील विषय है। उन्होंने पुलिस से संबंधित समाचार, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने और बयान के वास्तविक शब्दों और संदर्भ की पुष्टि करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। खड़गे से माफी की मांग कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगनी पड़ेगी। अगर माफी नहीं मांगते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिहार से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेंगे। फिलहाल आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जानिए पूरा मामला आज कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- मोदी नहीं जाने वाले।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *