बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने सफाईकर्मियों पर बरसाए फूल:सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन चला स्वच्छता अभियान; केंद्रीय मंत्री बोले- दिमागी संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी

बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने सफाईकर्मियों पर बरसाए फूल:सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन चला स्वच्छता अभियान; केंद्रीय मंत्री बोले- दिमागी संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी

बेगूसराय के अंबेडकर चौक पर सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर नगर विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, डिप्टी मेयर अनिता राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सिटी मैनेजर सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आम जनता से अपील कार्यक्रम के अंत में विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी और डिप्टी मेयर अनिता राय ने नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास सफाई रखें और प्रधानमंत्री के इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। ‘अब लोग सड़क पर कचरा नहीं फेंकते हैं’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ झाड़ू लगाने या कचरा साफ करने तक सीमित नहीं है। बल्कि यह लोगों में स्वच्छता के प्रति चेतना और जागरण लाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो स्वच्छता अभियान शुरू हुआ, उसका असर अब धरातल पर दिख रहा है। पहले लोग बेझिझक सड़कों पर कचरा फेंक देते थे, लेकिन अब कचरा फेंकने से पहले सोचते हैं। आज घर के छोटे बच्चे भी अपने बुजुर्गों को सड़क पर कागज या गंदगी फेंकने से रोकते हैं। देश में 16 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य इसे पूरी तरह जन-अभियान में बदलना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता से लेकर हर तरीके से समग्र उत्थान कर रहे हैं। ‘राहुल गांधी हताशा से गुजर रहे हैं’ राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी द्वारा सरकार पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी को तोड़ने की बात कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि वो हताशा से गुजर रहे हैं। उनकी हताशा इस बात की है कि मैं तो राजघराने में पैदा हुआ था, फिर भी अभी तक देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना। इसी कुंठा में वे लगातार बेवकूफी भरी बातें करते रहते हैं और उन्हें यह समझ ही नहीं आता कि देश की जनता उनके बारे में क्या सोचती है। ‘विपक्ष के नेता के तौर पर कभी अच्छा सुझाव नहीं आया’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। वे कभी देश को तोड़ने की बात करते हैं तो कभी देश में गृह युद्ध कराने जैसी बयानबाजी करते हैं। बीते 12 वर्षों में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की तरफ से देश या जनता के हित में एक भी सकारात्मक या अच्छा सुझाव नहीं आया है। ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के विषय में भी उनकी शिकायत यह रहती है कि विदेशी मेहमानों को शाकाहारी खाना क्यों खिलाया गया, उन्हें मांस क्यों नहीं परोसा गया। जब कोई नेता देश के विकास की जगह ऐसी बेतुकी बातों पर राजनीति करने लगे, तो समझा जा सकता है कि उनकी सोच का स्तर क्या है। बेगूसराय के अंबेडकर चौक पर सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर नगर विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, डिप्टी मेयर अनिता राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सिटी मैनेजर सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आम जनता से अपील कार्यक्रम के अंत में विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी और डिप्टी मेयर अनिता राय ने नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास सफाई रखें और प्रधानमंत्री के इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। ‘अब लोग सड़क पर कचरा नहीं फेंकते हैं’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ झाड़ू लगाने या कचरा साफ करने तक सीमित नहीं है। बल्कि यह लोगों में स्वच्छता के प्रति चेतना और जागरण लाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो स्वच्छता अभियान शुरू हुआ, उसका असर अब धरातल पर दिख रहा है। पहले लोग बेझिझक सड़कों पर कचरा फेंक देते थे, लेकिन अब कचरा फेंकने से पहले सोचते हैं। आज घर के छोटे बच्चे भी अपने बुजुर्गों को सड़क पर कागज या गंदगी फेंकने से रोकते हैं। देश में 16 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य इसे पूरी तरह जन-अभियान में बदलना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता से लेकर हर तरीके से समग्र उत्थान कर रहे हैं। ‘राहुल गांधी हताशा से गुजर रहे हैं’ राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी द्वारा सरकार पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी को तोड़ने की बात कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि वो हताशा से गुजर रहे हैं। उनकी हताशा इस बात की है कि मैं तो राजघराने में पैदा हुआ था, फिर भी अभी तक देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना। इसी कुंठा में वे लगातार बेवकूफी भरी बातें करते रहते हैं और उन्हें यह समझ ही नहीं आता कि देश की जनता उनके बारे में क्या सोचती है। ‘विपक्ष के नेता के तौर पर कभी अच्छा सुझाव नहीं आया’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। वे कभी देश को तोड़ने की बात करते हैं तो कभी देश में गृह युद्ध कराने जैसी बयानबाजी करते हैं। बीते 12 वर्षों में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की तरफ से देश या जनता के हित में एक भी सकारात्मक या अच्छा सुझाव नहीं आया है। ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के विषय में भी उनकी शिकायत यह रहती है कि विदेशी मेहमानों को शाकाहारी खाना क्यों खिलाया गया, उन्हें मांस क्यों नहीं परोसा गया। जब कोई नेता देश के विकास की जगह ऐसी बेतुकी बातों पर राजनीति करने लगे, तो समझा जा सकता है कि उनकी सोच का स्तर क्या है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *