मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राजद नेता सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। वह राजद के मुंगेर नगर अध्यक्ष हैं। कासिम बाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी नेता ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे फ्रॉम अंधभक्त।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जाहिलों का जन्मदिन मनाने से अच्छा हमलोग महान लोगों को याद करें।” उन्होंने “मनहूसियत के दिन रुपया गिर गया” और “हैप्पी विनाश डे टू यू” जैसे कैप्शन भी लिखे। इसके अलावा, जुनैद मखमूर ने एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने लोगों से 17 सितंबर को दीया, अगरबत्ती और लाइट जलाकर ‘गो महामानव’ का नारा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना काल में थाली बजाकर ‘गो कोरोना’ कहा गया था, वैसे ही यह नारा देश और हर भारतीय के लिए अच्छा होगा। उनका दावा था कि अगर ‘गो महामानव’ का मंत्र काम कर गया, तो देश फिर से महान और विश्वगुरु बन जाएगा। राजद नेता को घर से किया गया गिरफ्तार राजद नेता के ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गए। जब इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं को मिली, तो उन्होंने सैयद जुनैद मखमूर पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने एसपी सैयद इमरान मसूद को मामले की जानकारी दी और सख्त कार्रवाई की अपील की। सूचना मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी राजद नेता को उसके मुंगेर बेलन बाजार स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि इस तरह की हरकत से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पद इस देश का गौरव है और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट की तस्वीरें…. प्रधानमंत्री पद का किया अपमान उन्होंने बताया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पीएम को जाहिल बता रहे हैं। इन लोगों को मोदी जी से खुन्नस होना स्वाभाविक है कश्मीर से धारा 370 हटा है , तीन तलाक पर रोक लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद चलता है लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मजबूत,लोकप्रिय नेताओं में से एक के खिलाफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि अरब , कतर, ओमान , दुबई, सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों हाथ लिया जाता है और उन्हें निशान ए जेड से सम्मानित किया जाता है और पूरी दुनिया उन्हें सम्मान करती है और आप किसकी भाषा बोल रहे हैं। SP से मिलकर कड़ी कार्रवाई की करेंगे मांग
उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा निन्दनीय है और मैने एसपी मुंगेर से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना ही पड़ेगा क्योंकि इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों में काफी रोष है और इससे सांप्रदायिक माहौल भी खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र , अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। मेरे बयान पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में राजद नेता सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। वह राजद के मुंगेर नगर अध्यक्ष हैं। कासिम बाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी नेता ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे फ्रॉम अंधभक्त।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जाहिलों का जन्मदिन मनाने से अच्छा हमलोग महान लोगों को याद करें।” उन्होंने “मनहूसियत के दिन रुपया गिर गया” और “हैप्पी विनाश डे टू यू” जैसे कैप्शन भी लिखे। इसके अलावा, जुनैद मखमूर ने एक वीडियो भी जारी किया था। इसमें उन्होंने लोगों से 17 सितंबर को दीया, अगरबत्ती और लाइट जलाकर ‘गो महामानव’ का नारा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना काल में थाली बजाकर ‘गो कोरोना’ कहा गया था, वैसे ही यह नारा देश और हर भारतीय के लिए अच्छा होगा। उनका दावा था कि अगर ‘गो महामानव’ का मंत्र काम कर गया, तो देश फिर से महान और विश्वगुरु बन जाएगा। राजद नेता को घर से किया गया गिरफ्तार राजद नेता के ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गए। जब इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं को मिली, तो उन्होंने सैयद जुनैद मखमूर पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने एसपी सैयद इमरान मसूद को मामले की जानकारी दी और सख्त कार्रवाई की अपील की। सूचना मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी राजद नेता को उसके मुंगेर बेलन बाजार स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि इस तरह की हरकत से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पद इस देश का गौरव है और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट की तस्वीरें…. प्रधानमंत्री पद का किया अपमान उन्होंने बताया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पीएम को जाहिल बता रहे हैं। इन लोगों को मोदी जी से खुन्नस होना स्वाभाविक है कश्मीर से धारा 370 हटा है , तीन तलाक पर रोक लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद चलता है लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मजबूत,लोकप्रिय नेताओं में से एक के खिलाफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि अरब , कतर, ओमान , दुबई, सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों हाथ लिया जाता है और उन्हें निशान ए जेड से सम्मानित किया जाता है और पूरी दुनिया उन्हें सम्मान करती है और आप किसकी भाषा बोल रहे हैं। SP से मिलकर कड़ी कार्रवाई की करेंगे मांग
उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा निन्दनीय है और मैने एसपी मुंगेर से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना ही पड़ेगा क्योंकि इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों में काफी रोष है और इससे सांप्रदायिक माहौल भी खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र , अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। मेरे बयान पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

