गोरखपुर में आज 7 घंटे बिजली गुल:राप्तीनगर और दुर्गाबाड़ी समेत कई इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगी

गोरखपुर में आज 7 घंटे बिजली गुल:राप्तीनगर और दुर्गाबाड़ी समेत कई इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगी

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक यानी कुल 7 घंटे बिजली कटौती लागू रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, 11 केवी दूरदर्शन, 11 केवी पत्रकारपुरम, 11 केवी मोती पोखरा और 11 केवी कृष्णानगर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं आएगी। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11 केवी फीडर हनुमंतनगर, विद्युत उपकेंद्र चैनपुर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू और विद्युत उपकेंद्र नेतवर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही शाम चार बजे के बाद आपूर्ति को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा। तब तक के लिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे कटौती के समय को देखते हुए पानी के स्टोरेज समेत अपने सभी जरूरी काम सुबह नौ बजे से पहले ही निपटा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *