बालाघाट में जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू:पहले दिन पुलिस एकेडमी समेत 4 टीमों ने जीते मैच; शनिवार को महिला टीमों के मुकाबले

बालाघाट में जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू:पहले दिन पुलिस एकेडमी समेत 4 टीमों ने जीते मैच; शनिवार को महिला टीमों के मुकाबले

बालाघाट में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। देर रात तक चार मुकाबले खेले गए। इनमें पुलिस एकेडमी-बी, गढ़ी, पुलिस एकेडमी-ए और किरनापुर की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद भारती पारधी ने किया। सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में ओबीसी आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निशांत बिसेन, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक, सचिव अनुराग चतुरमोहता और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी अध्यक्ष तपेश असाटी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट खेल प्रतिभाओं का जिला है। यहां के खेल संगठन खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। चार मुकाबलों में इन टीमों ने दर्ज की जीत प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुलिस एकेडमी-बी और कोसमी के बीच हुआ, जिसमें पुलिस एकेडमी-बी विजेता रही। दूसरे मुकाबले में गढ़ी ने लांजी को हराया। तीसरे मैच में पुलिस एकेडमी-ए ने सिटी क्लब-ए को शिकस्त दी। वहीं, चौथे मुकाबले में किरनापुर ने टाटीघाट को हराकर जीत दर्ज की। शनिवार को महिला टीमों के मुकाबले आयोजन समिति के प्रतिनिधि सुधीर तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 20 टीमें शामिल हो चुकी हैं। शनिवार तक 8 और टीमों के पहुंचने की उम्मीद है। इस तरह करीब 28 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। शनिवार को महिला टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन 1 नवंबर को होगा। तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दम आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि जिले की वॉलीबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सभी मुकाबले उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे हैं। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *