दिल्ली में कुशीनगर के धनंजय पाण्डेय हुए सम्मानित:राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट से पुरस्कार, 9 वर्षों की सेवा पर नवाजा

दिल्ली में कुशीनगर के धनंजय पाण्डेय हुए सम्मानित:राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट से पुरस्कार, 9 वर्षों की सेवा पर नवाजा

कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के लखिमा निवासी धनंजय पाण्डेय को दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें संस्थान में नौ वर्षों तक सेवा देने के लिए शुक्रवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। धनंजय पाण्डेय ने वर्ष 2017 में गुड फूड डाइटरी सर्विसेज कंपनी के माध्यम से संस्थान में काम शुरू किया था। सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि संस्थान में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के साथ विभागाध्यक्ष पूनम सिंह, ऑपरेशन मैनेजर महेश भट्ट और सुजीत झा का आभार जताया। उन्होंने आगे भी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *