बाराबंकी में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया

बाराबंकी में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति समेत पांच पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया

बाराबंकी में करवा चौथ के कुछ दिन बाद वैष्णवी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पति समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्नाव से परिजन रविवार सुबह 11 बजे बाराबंकी पहुंचे। वैष्णवी के भाई पीयूष गुप्ता के मुताबिक, उनकी बहन की शादी 15 फरवरी 2023 को बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के गुलरियागर्दा निवासी आकाश गुप्ता से हुई थी। आकाश की घंटाघर के पास प्रार्थना बर्तन भंडार नाम से दुकान है। परिजनों का आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये नकद और हीरे की अंगूठी देने के बाद भी वैष्णवी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने पति आकाश, ससुर सुभाष गुप्ता, सास नीलम उर्फ रानी, ननद प्रार्थना उर्फ रिया और देवर अक्षांश उर्फ अर्जुन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वैष्णवी की भाभी स्वाति गुप्ता ने दावा किया कि उसके शरीर पर चोट और गले पर निशान थे। उन्होंने कमरे में दुपट्टे के चार-पांच टुकड़े मिलने की बात भी कही। परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद वैष्णवी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया। परिजनों के मुताबिक, वैष्णवी को मायके से सामान नहीं लाने पर ताने दिए जाते थे। पति पर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप है। अरविंद गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिवार को पहले कहा गया कि वैष्णवी बात करने की स्थिति में नहीं है। ससुराल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौत की वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *