बांका के रजौन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक नाबालिग किशोर पर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। घटना 22 अक्टूबर की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रजौन थाना अध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नानी से अस्पताल में मिलने गई थी मां किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी सास से मिलने भागलपुर अस्पताल गए हुए थे। इस दौरान उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक नाबालिग लड़का घर में घुस गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर किशोरी के साथ रेप किया। पिता ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर से घर लौटे तो उनकी बेटी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही एक नाबालिग किशोर पर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। घटना 22 अक्टूबर की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रजौन थाना अध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नानी से अस्पताल में मिलने गई थी मां किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी सास से मिलने भागलपुर अस्पताल गए हुए थे। इस दौरान उनकी बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक नाबालिग लड़का घर में घुस गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर किशोरी के साथ रेप किया। पिता ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर से घर लौटे तो उनकी बेटी खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अनुसंधान कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

