लाडनूं में नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में पकड़ा:रात में घर में घुसकर नकदी और गहने किए थे पार

लाडनूं में नकबजनी का आरोपी 24 घंटे में पकड़ा:रात में घर में घुसकर नकदी और गहने किए थे पार

डीडवाना-कुचामन जिले में लाडनूं पुलिस ने चोरी के आरोप में 1 बदमाश को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। उस पर घर से नकदी और सोने-चांदी के गहने चुराने का आरोप है। पुलिस चोरी का माल बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर एएसपी हिमांशु शर्मा और सीआई जितेंद्र सिंह की देखरेख में थानाधिकारी शिम्भुदयाल की टीम ने आरोपी को पकड़ा।
22 अक्टूबर को लाडनूं के वार्ड 1, शहरिया बास निवासी इकबाल खां (42) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें रिजवान पुत्र फेजू खां पर रात में घर से नकदी और गहने चुराने का आरोप है।
इस रिपोर्ट पर लाडनूं थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मुखबिरों व तकनीकी मदद से आरोपी रिजवान को 24 घंटे में लाडनूं से पकड़कर गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *