टीकमगढ़-बुडेरा मार्ग पर नैनवारी गांव के पास शुक्रवार देर रात कृषि विभाग की टीम ने बिना नंबर की टैक्सी से 30 बोरी यूरिया खाद जब्त की। कृषि उप संचालक मनोज कश्यप की टीम ने अवैध खाद के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की। फर्म संचालक ने बिल जारी करने से इनकार किया टैक्सी चालक नीरज अहिरवार ने बताया कि खाद दिलीप असाटी और नीलेश यादव की है। जांच के दौरान मेसर्स नरेंद्र एंड संस, टीकमगढ़ के नाम का बिल दिखाया गया। फर्म संचालक ने बिल जारी करने से इनकार कर दिया। जांच में बिल AI से बना होने की बात सामने आई। 350 रुपए प्रति बोरी में खरीदने की बात चालक के मुताबिक, खाद रवि तिवारी के माडूमर स्थित घर से 350 रुपए प्रति बोरी की दर से खरीदी गई थी। 30 बोरियों की कुल कीमत 10,500 रुपए बताई गई है। चार लोगों पर FIR के निर्देश अवैध परिवहन, भंडारण, फर्जी दस्तावेज और खरीद-बिक्री के आरोप में नीरज अहिरवार, रवि तिवारी, दिलीप असाटी और नीलेश यादव के खिलाफ बुडेरा थाने में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जब्त खाद और टैक्सी थाने में रखी गई है।

