शेखपुरा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद:DM ने राइस मिलों के रजिस्ट्रेशन और किसानों के सत्यापन के दिए निर्देश

शेखपुरा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद:DM ने राइस मिलों के रजिस्ट्रेशन और किसानों के सत्यापन के दिए निर्देश

शेखपुर में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को डीएम शेखर आनंद ने धान खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने और सभी पंजीकृत किसानों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिहार में धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू होगी। साधारण धान 2441- ग्रेड-ए 2461 रुपये प्रति क्विंटल सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इसके तहत साधारण धान की कीमत 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की कीमत 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। अब तक 319 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन बैठक में जिला सहकारिता अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 54 पैक्स और पांच व्यापार मंडल हैं। अब तक 253 रैयत और 66 गैर-रैयत किसानों समेत कुल 319 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीएम ने पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। राइस मिलों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन डीएम ने धान खरीद के लिए समितियों के चयन के साथ राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन और भौतिक सत्यापन कराने को कहा। जिले में फिलहाल छह रजिस्टर्ड राइस मिलें हैं। इनमें पांच उसना और एक अरवा मिल शामिल है। अधिकारियों को इन सभी मिलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिलेगी जानकारी धान खरीद से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800110 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में वरीय उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, राज्य खाद्य निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। शेखपुर में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को डीएम शेखर आनंद ने धान खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने और सभी पंजीकृत किसानों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिहार में धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू होगी। साधारण धान 2441- ग्रेड-ए 2461 रुपये प्रति क्विंटल सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इसके तहत साधारण धान की कीमत 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की कीमत 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। अब तक 319 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन बैठक में जिला सहकारिता अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 54 पैक्स और पांच व्यापार मंडल हैं। अब तक 253 रैयत और 66 गैर-रैयत किसानों समेत कुल 319 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीएम ने पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। राइस मिलों का होगा फिजिकल वेरिफिकेशन डीएम ने धान खरीद के लिए समितियों के चयन के साथ राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन और भौतिक सत्यापन कराने को कहा। जिले में फिलहाल छह रजिस्टर्ड राइस मिलें हैं। इनमें पांच उसना और एक अरवा मिल शामिल है। अधिकारियों को इन सभी मिलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिलेगी जानकारी धान खरीद से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800110 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में वरीय उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, राज्य खाद्य निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *