लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-गोला हाईवे पर लक्खा गुरुद्वारा के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में 25 साल की नवविवाहिता सीमा बेग की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति गुलजार बेग के साथ ससुराल से घर लौट रही थीं। पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सीमा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें कुचल दिया। हरदोई जिले के टुमुरकी निवासी गुलजार बेग और सीमा बेग की शादी 26 फरवरी 2026 को हुई थी, जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

