बहराइच में पीआरडी जवान की पिटाई:सिपाही पर मारपीट का आरोप, हाथ में फ्रैक्चर

बहराइच में पीआरडी जवान की पिटाई:सिपाही पर मारपीट का आरोप, हाथ में फ्रैक्चर

बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात 57 वर्षीय प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान कामता प्रसाद यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीआरडी जवानों ने एक सिपाही पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि मारपीट में जवान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर में भी चोट आई है। ई-रिक्शा को लेकर हुआ विवाद तहरीर के अनुसार, सिपाही शुभम यादव एक ई-रिक्शा को पकड़कर कोतवाली क्षेत्र में लाए थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान कामता प्रसाद यादव को ई-रिक्शा पकड़े जाने का कारण नहीं बताया गया। कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन लेकर चला गया। इसको लेकर सिपाही शुभम यादव कथित तौर पर नाराज हो गए।
जवान के डंडे से ही पीटने का आरोप आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने पीआरडी जवान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने ड्यूटी पर तैनात जवान के डंडे से ही उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में कामता प्रसाद के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी चोट लगने की बात कही गई है। तहरीर में सिपाही पर नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है। पीआरडी जवानों में नाराजगी घटना के बाद पीआरडी जवानों में नाराजगी है। उन्होंने नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही मामले की जांच इस संबंध में दैनिक भास्कर ने नानपारा कोतवाल गुरुसेन सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *