बरनाला में ड्रग तस्करों पर नाकाबंदी:एंट्री पर लोहे का गेट, एग्जिट पर स्थायी पुलिस चौकी; आना जाने वालों रखेंगे रिकॉर्ड

बरनाला में ड्रग तस्करों पर नाकाबंदी:एंट्री पर लोहे का गेट, एग्जिट पर स्थायी पुलिस चौकी; आना जाने वालों रखेंगे रिकॉर्ड

बरनाला जिला प्रशासन और पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात सैंसी बस्ती को पूरी तरह घेरने का एक विशेष प्लान लागू किया गया है। नगर कौंसिल के सहयोग से बस्ती के मुख्य रास्ते पर लोहे का एक मजबूत सिक्योरिटी गेट स्थापित कर दिया गया है, साथ ही बस्ती के बाहर 24 घंटे काम करने वाली एक नई पुलिस चौकी का निर्माण भी किया जा रहा है। स्थानीय वार्ड पार्षद अमन गोयल काला ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस बड़ी चिंता को अब प्रशासन ने गेट और चौकी का निर्माण करवाकर दूर कर दिया है, जिससे इलाके के आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 50 घरों वाली बस्ती में कई पर है एनडीपीएस केस एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम, एसपी संदीप गोयल और एसएचओ सिटी-1 इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 50 घरों वाली इस बस्ती की स्थिति बेहद गंभीर है, क्योंकि यहां के लगभग हर परिवार के कई सदस्य एनडीपीएस (NDPS) मामलों में आरोपी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। कैसे काम करेगा नया सुरक्षा तंत्र? निगरानी और रिकॉर्डिंग: मुख्य रास्ते पर बने गेट और नई पुलिस चौकी के माध्यम से अब बस्ती में आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति, मोटरसाइकिल और गाड़ी की बारीकी से जांच की जाएगी और उनका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। खरीदारों और सप्लायरों पर रोक: प्रशासन का मानना है कि इस सख्ती के बाद बस्ती में नशा खरीदने वाले ग्राहकों और बाहर से आने वाले सप्लायरों की आवाजाही पर पूरी तरह ब्रेक लग जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *