IND vs NZ: चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा बना सकते हैं ‘महारिकॉर्ड’, इतिहास पलटने के लिए चाहिए सिर्फ 40 रन

IND vs NZ: चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा बना सकते हैं ‘महारिकॉर्ड’, इतिहास पलटने के लिए चाहिए सिर्फ 40 रन

Most T20I Runs in Calendar Year for Team India: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जो 30 अक्टूबर को होगा। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा एक महा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

गेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वेलिंगटन में 35 गेंद में शतक लगाने वाले अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स की बारिश की। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के लगाए और अपना चौथा इंटरनेशनल शतक भी पूरा किया, जिसकी बदौलत वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज तो बन ही गए, साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के तीन बार लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी बन गए।

अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदलौत टीम इंडिया ने 10 ओवर में 178 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा ने ऐसा पारी खेल डाली थी, जहां से न्यूजीलैंड सिर्फ किसी चमत्कार की वजह से जीत सकती थी। हालांकि वह चमत्कार आज वेलिंगटन में नहीं हुआ और टीम इंडिया ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अभिषेक को चाहिए 40 और ईशान को 6 रन

अब चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा की नजरें सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड पर होंगी। आपको बता दें कि एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में 1,164 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा इस साल 37 मैचों की 37 पारियों में 1,125 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और दो शतक लगाए हैं।

अगर ऑकलैंड में अभिषेक शर्मा सिर्फ 40 रन बना देते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, इस साल अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए हैं। किशन ने 35 मैचों में 1,159 रन बना दिए हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों से वह बाहर हैं। किशन ने इस साल सात अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और एक शतक लगाया है। अगर वह चौथे मुकाबले में खेलते हैं, तो वह भी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव होता है और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड कौन तोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *