विदिशा| बच्चों के बचपन को संवारने के लिए सही पोषण जरूरी है। यदि बच्चों को संतुलित आहार दिया जाए तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सकता है। यह बात रिवार्ड्स संस्था की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर वर्षा गोस्वामी ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 39, टीलाखेड़ी में आयोजित पोषण संवाद गतिविधि के दौरान कही। माताओं और बच्चों से पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर संवाद किया गया।

