उरई में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन:17 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

उरई में लेखपालों का धरना-प्रदर्शन:17 से कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार को सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर शासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण पोर्टल दोबारा खोलने और चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण, स्टेशनरी, वाहन व विशेष भत्ते में वृद्धि तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल देने जैसी अहम मांगें भी शामिल हैं। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो 17 अक्टूबर से प्रदेशभर के लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। धरने में सदर तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता और तहसील मंत्री वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *