भास्कर न्यूज | खैरागढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर खैरागढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के योगदान और उनके सत्य, अहिंसा एवं शांति के विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विधायक वर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रपिता के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जनजीवन में अपनाने का संदेश दिया। भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जय स्तंभ चौक के अस्थाई कांग्रेस भवन में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का बांधव किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने नए कांग्रेस भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, गंभीर कोटडिया, नवाज खान सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई और राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और जय जवान, जय किसान के नारे से राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया नमन समारोह के समापन के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल पुराने बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने किया एवं आभार महामंत्री पंकज बांधव ने किया।

