चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें शैक्षणिक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से संसाधन प्रबंधन एवं कंज्यूमर साइंस विभाग द्वारा दीक्षारंभ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, ने विद्यार्थियों को विभाग का परिचय देते हुए बताया कि संसाधन प्रबंधन केवल उपलब्ध संसाधनों के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय, ऊर्जा, मानव संसाधन, धन, स्थान एवं तकनीक के प्रभावी और सतत उपयोग से जुड़ा व्यापक क्षेत्र है। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइंस क्षेत्र में इंटीरियर डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स एंड ह्यूमन फैक्टर्स, इवेंट मैनेजमेंट, फैसिलिटी एंड इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट, कंज्यूमर अवेयरनेस, सस्टेनेबल रिसोर्स मैनेजमेंट, स्पेस प्लानिंग, कंसल्टेंसी, एंटरप्रेन्योरशिप, रिसर्च एवं टीचिंग सहित अनेक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में कंज्यूमर साइंस एवं कंज्यूमर अवेयरनेस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विभाग ने अपनी अवधारणा “रिसोर्सेज से रिस्पांसिबल मैनेजमेंट तक” के माध्यम से विद्यार्थियों को रिड्यूस, रीयूज एवं रिसाइकिल की महत्ता समझाते हुए सतत जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

