फाजिल्का जिले में 84,311 मीट्रिक टन धान की आमद:मंडियों में सूखा धान लाएं, नमी 17 प्रतिशत से अधिक होने पर हो सकती है दिक्कत

फाजिल्का जिले में 84,311 मीट्रिक टन धान की आमद:मंडियों में सूखा धान लाएं, नमी 17 प्रतिशत से अधिक होने पर हो सकती है दिक्कत

भास्कर न्यूज | फाजिल्का धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने किसानों से पूरी तरह पका और सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील की है। डिप्टी कमिश्नर अमृतप्रीत कौर संधू ने कहा कि सरकार ने धान में नमी की अधिकतम मात्रा 17 प्रतिशत निर्धारित की है। जिले में खरीद के लिए 100 मंडियां अधिसूचित की गई हैं, जहां किसानों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि किसान फसल पूरी तरह पकने के बाद ही कटाई करवाएं और इसके बाद मंडियों में लेकर आएं। समय से पहले फसल काटकर मंडियों में लाने से किसानों को बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ धान के उठान में देरी और मंडियों में जाम की स्थिति भी बन सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से खरीदी गई फसल की अदायगी अधिकतम 48 घंटे में करने का प्रावधान है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डेजी मेहता के अनुसार, बीती शाम तक जिले की मंडियों में 84,311 मीट्रिक टन धान पहुंच चुका था, जबकि 82,266 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी थी। इसमें पनग्रेन ने 13,861 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 7,763 मीट्रिक टन, पनसप ने 8,256 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 5,395 मीट्रिक टन धान खरीदा। व्यापारियों ने 46,991 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 105 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। खरीदी गई फसल के लिए 55.70 करोड़ रुपये से अधिक की अदायगी संबंधी एडवाइस भी जारी की जा चुकी हैं, जो खरीद का 100 प्रतिशत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *