हरियाणा की MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड:यूपी के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहती थी, कमरा अंदर से बंद, मां-पिता दोनों सरकारी टीचर

हरियाणा की MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड:यूपी के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहती थी, कमरा अंदर से बंद, मां-पिता दोनों सरकारी टीचर

हरियााणा के कैथल की रहने वाली MBBS छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह यूपी के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। रात 9 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस तोड़कर अंदर गई। इसके बाद छात्रा का शव फंदे से नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल छात्रा की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र की है। एसएसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक, रूम पार्टनर जिया से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इसको भी जांच का हिस्सा मान रही है। मृतका के माता-पिता दोनों सरकारी टीचर है। एक भाई है, जो MBBS कर रहा है। उन्हें सूचना दे दी गई हैं, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के सुसाइड के बाद की 2 तस्वीरें… शाम को बाहर से आई थी, फिर कमरा बंद कर लिया थाना प्रभारी विपिन त्यागी के मुताबिक, छात्रा शगुन सैनी (23) हरियाणा के कैथल की रहने वाली हैं। शगुन कहीं बाहर गई थी। शाम को लौटकर हॉस्टल आई। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया कमरे में लौटी। जिया ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसे लगा शायद शगुन सो रही है। जिया ने शगुन को कॉल की। तेज-तेज आवाज दी। इस दौरान आसपास के कमरों की लड़कियां भी पहुंच गईं। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो शगुन का शव फंदे से लटका हुआ नजर आया। चिल्लाती हुई बाहर भागीं लड़कियां, प्रशासन को सूचना दी कमरे में शगुन का शव लटकता देखा तो लड़कियां घबरा गईं। वह चीखती हुई बाहर आईं। तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शगुन का शव फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया। उसने कमरे की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शगुन के मोबाइल को जब्त कर लिया है। दोस्त से विवाद की बात आई सामने एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रूम पार्टनर जिया से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस इसको भी जांच का हिस्सा मान रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शगुन के पिता सतीश सैनी टीचर हैं। मां शालिनी भी टीचर है। एक भाई है, जो MBBS कर रहा है। पिता ने कहा कि बेटी को कोई समस्या थी तो हमको बताती। यह कदम गलत उठाया है। —————- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम नीतू मर्डर केस-उत्तराखंड के कांट्रेक्ट किलर्स को दी सुपारी:हत्यारों के लिए पूर्व-सैनिक जेठ बना ‘गाइड’, VIDEO से फंसा; 8 मरला जमीन के लिए मरवाया गुरुग्राम के बहुचर्चित नीतू हत्याकांड का मास्टरमाइंट कोई और नहीं बल्कि उसके पति प्रशांत के ताऊ का लड़का संदीप निकला। संदीप पूर्व सैनिक है और परिवारिक रिश्ते में नीतू का जेठ लगता है। पुलिस के मुताबिक, संदीप ने 8 मरला जमीन के लालच में उत्तराखंड के रुड़की से 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर अविनाश और अनुज को नीतू के मर्डर की सुपारी दी। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *