साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 97 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं मिचेल स्टार्क को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। वियान मुल्डर 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मैच के दूसरे दिन भी खेल बारिश से प्रभावित रहा। 2 दिनों में कुल 43 ओवर का ही खेल हो सका है। हालांकि तीसरे दिन कम बारिश का अनुमान है। 6 घंटे की देरी से शुरू हुआ खेल मैच के पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल हो सका था। दूसरे दिन भी मैदान गीला होने और बारिश के कारण खेल तय समय पर शुरू नहीं हो सका। कई बार पिच का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे खेल शुरू हुआ। यानी निर्धारित समय से करीब 6 घंटे की देरी हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बीमारी के कारण मैदान पर नहीं उतरे। बोलैंड ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लिए थे स्कॉट बोलैंड ने पहले दिन लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए थे। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में एडेन मार्करम और डेविड बेडिंघम को आउट किया। दूसरे दिन भी उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया। बोलैंड ने 30 साल के डेब्यूटेंट मार्कस एकरमैन को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके भी मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। इस बीच टेम्बा बावुमा ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने पैट कमिंस की बाउंसर पर छक्का भी जड़ा। बावुमा और रिकल्टन ने संभाली पारी साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने रयान रिकल्टन के साथ पांचवे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने से 2 ओवर पहले रिकल्टन 31 रन बनाकर मैट रेनशॉ को कैच दे बैठे। ———————————- पहले टेस्ट मैच की खबर भी पढ़ें… बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका:डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया, मैच में हेजलवुड को 8 विकेट टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पूरी खबर पढ़ें…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का स्कोर- 97/5:बोलैंड ने 4 विकेट झटके; बारिश के कारण 2 दिन में सिर्फ 43 ओवर फेंके गए

