आंगन में बैठे परिवार पर हमला, महिला को डंडों से पीटा; फायरिंग का वीडियो वायरल

आंगन में बैठे परिवार पर हमला, महिला को डंडों से पीटा; फायरिंग का वीडियो वायरल

राजीव कुमार | फिरोजपुर थाना सदर के अधीन आते गांव नौरंग के सियाल में घर के आंगन में बैठे परिवार पर कुछ युवकों के हमले और कथित फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार युवक घर के सामने पहुंचते हैं और आते ही परिवार के एक व्यक्ति को डंडों से पीटना शुरू कर देते हैं। उसे बचाने के लिए आगे आई महिला की भी डंडों से पिटाई की जाती है।
वीडियो में परिवार के सदस्य हमलावरों का विरोध करते और उन्हें वहां से खदेड़ने के लिए डंडे उठाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान हमलावरों में शामिल दो युवक कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर गोलियां चलाने लगते हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

थाना सदर प्रभारी गुरविंदर कुमार ने बताया कि उनके पास भी यह वीडियो आया है। वह सोमवार रात से ड्यूटी में व्यस्त हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए एएसआई सुखवीर सिंह की ड्यूटी लगाई है। फिलहाल सुखवीर सिंह घटना की जांच कर रहे हैं।
पुलिस की जांच में हमले के कारणों, आरोपियों की पहचान और फायरिंग से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। अभी तक फायरिंग में किसी के घायल होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *