पटना के फतुहा में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गोलीबारी भी हो गई। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। हालांकि, जब तक पुलिस बल मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के बीच का मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने तुरंत हालात को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामला फतुहा थाने के मकसूदपुर गांव का है। पुलिस जांच कर रही है झड़प, पथराव और गोलीबारी की घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और जानकारी देते हुए बताया कि वे खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पटना के फतुहा में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गोलीबारी भी हो गई। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। हालांकि, जब तक पुलिस बल मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के बीच का मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने तुरंत हालात को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामला फतुहा थाने के मकसूदपुर गांव का है। पुलिस जांच कर रही है झड़प, पथराव और गोलीबारी की घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने अपनी प्रतिक्रिया दी और जानकारी देते हुए बताया कि वे खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

