भागलपुर-बेगूसराय में श्मशान डूबे, 44 लाख आबादी बाढ़ में घिरी:बिहार में मानसून कमजोर, 34% कम हुई बारिश; 15 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

भागलपुर-बेगूसराय में श्मशान डूबे, 44 लाख आबादी बाढ़ में घिरी:बिहार में मानसून कमजोर, 34% कम हुई बारिश; 15 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

बिहार में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, बेगूसराय में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इधर, राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर में बरारी श्मशान घाट डूबने के बाद सड़क किनारे चिताएं जल रही हैं। वहीं, सुल्तानगंज का श्मशान घाट पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। दानापुर में बाढ़ पीड़ित कंधे तक पानी में उतरकर राशन लेने पहुंचे। बेगूसराय के कई गांवों और मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां लोगों ने फीता और केक काटकर जलजमाव का विरोध किया। खगड़िया के शिव मंदिर में भी कमर तक पानी भर गया है। बिहार में बाढ़ की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए बिहार में मौसम की स्थिति पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां में सबसे अधिक 44.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मुशहरी में 36.6 मिमी, कांटी में 35.8 मिमी और मोतीपुर में 32.8 मिमी बारिश हुई। वहीं, पटना जिले के दुल्हिन बाजार में भी 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश कुछ इलाकों तक ही सीमित रही। आगे कैसा रहेगा मौसम उत्तर-पूर्वी हिस्से में बदल सकता मौसम मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, चंपारण, सहरसा और पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इन जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस मानसूनी सीजन में अब तक राज्य में सामान्य 867.7 मिमी के मुकाबले 568.8 मिमी बारिश हुई है। यानी राज्य में सामान्य से 34% कम बारिश दर्ज की गई है। कमजोर हुआ मानसून बिहार में मानसून की गतिविधियां शनिवार को कमजोर रहीं। इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। बिहार में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, बेगूसराय में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इधर, राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर में बरारी श्मशान घाट डूबने के बाद सड़क किनारे चिताएं जल रही हैं। वहीं, सुल्तानगंज का श्मशान घाट पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया है। दानापुर में बाढ़ पीड़ित कंधे तक पानी में उतरकर राशन लेने पहुंचे। बेगूसराय के कई गांवों और मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां लोगों ने फीता और केक काटकर जलजमाव का विरोध किया। खगड़िया के शिव मंदिर में भी कमर तक पानी भर गया है। बिहार में बाढ़ की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए बिहार में मौसम की स्थिति पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां में सबसे अधिक 44.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मुशहरी में 36.6 मिमी, कांटी में 35.8 मिमी और मोतीपुर में 32.8 मिमी बारिश हुई। वहीं, पटना जिले के दुल्हिन बाजार में भी 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश कुछ इलाकों तक ही सीमित रही। आगे कैसा रहेगा मौसम उत्तर-पूर्वी हिस्से में बदल सकता मौसम मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, चंपारण, सहरसा और पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इन जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस मानसूनी सीजन में अब तक राज्य में सामान्य 867.7 मिमी के मुकाबले 568.8 मिमी बारिश हुई है। यानी राज्य में सामान्य से 34% कम बारिश दर्ज की गई है। कमजोर हुआ मानसून बिहार में मानसून की गतिविधियां शनिवार को कमजोर रहीं। इसके बावजूद राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *