पटना में 478 संपत्तिधारकों से 31.04 लाख वसूले गए:116 नई संपत्तियों का हुआ टैक्स असेसमेंट, 5 में गड़बड़ी मिलने पर लगी पेनाल्टी

पटना में 478 संपत्तिधारकों से 31.04 लाख वसूले गए:116 नई संपत्तियों का हुआ टैक्स असेसमेंट, 5 में गड़बड़ी मिलने पर लगी पेनाल्टी

पटना नगर निगम की ओर से विभिन्न अंचलों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन और असेसमेंट की कार्रवाई की गई। इस दौरान 478 संपत्तिधारकों से कुल 31.04 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हुई। साथ ही 116 नई संपत्तियों का टैक्स असेसमेंट किया गया। निगम के अनुसार, पाटलिपुत्र अंचल में 136 संपत्तिधारकों से 8.46 लाख रुपए, कंकड़बाग में 91 संपत्तियों से 4.05 लाख रुपए, नूतन राजधानी में 79 संपत्तियों से 11 लाख रुपए, अजीमाबाद में 78 संपत्तियों से 2.69 लाख, बांकीपुर में 62 संपत्तियों से 4 लाख रुपए और पटना सिटी में 32 संपत्तियों से 77 हजार रुपए संपत्ति कर प्राप्त की गई। नूतन राजधानी में सबसे अधिक नई संपत्तियों का निर्धारण अभियान के दौरान नूतन राजधानी अंचल में सबसे अधिक 32 नई संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया। इसके अलावा कंकड़बाग में 26, पाटलिपुत्र में 24, अजीमाबाद में 21, बांकीपुर में सात और पटना सिटी में छह संपत्तियों का टैक्स असेसमेंट हुआ। इस दौरान 29 संपत्तियों के निर्धारित टैक्स का पुनर्मूल्यांकन भी किया गया। स्थल निरीक्षण में पांच संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और पहले से दर्ज टैक्स डिटेल में अंतर पाया गया। इसके बाद पेनाल्टी के साथ उनका दोबारा टैक्स असेसमेंट किया गया। संपत्ति में बदलाव होने पर कर विवरण अपडेट कराने की अपील नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि मूल कर निर्धारण के बाद यदि उनकी संपत्ति में निर्माण, विस्तार या किसी अन्य प्रकार का बदलाव हुआ है, तो वे स्वयं पुनर्मूल्यांकन कराकर ऑनलाइन कर विवरण को अपडेट कराएं। पटना नगर निगम की ओर से विभिन्न अंचलों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन और असेसमेंट की कार्रवाई की गई। इस दौरान 478 संपत्तिधारकों से कुल 31.04 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली हुई। साथ ही 116 नई संपत्तियों का टैक्स असेसमेंट किया गया। निगम के अनुसार, पाटलिपुत्र अंचल में 136 संपत्तिधारकों से 8.46 लाख रुपए, कंकड़बाग में 91 संपत्तियों से 4.05 लाख रुपए, नूतन राजधानी में 79 संपत्तियों से 11 लाख रुपए, अजीमाबाद में 78 संपत्तियों से 2.69 लाख, बांकीपुर में 62 संपत्तियों से 4 लाख रुपए और पटना सिटी में 32 संपत्तियों से 77 हजार रुपए संपत्ति कर प्राप्त की गई। नूतन राजधानी में सबसे अधिक नई संपत्तियों का निर्धारण अभियान के दौरान नूतन राजधानी अंचल में सबसे अधिक 32 नई संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया। इसके अलावा कंकड़बाग में 26, पाटलिपुत्र में 24, अजीमाबाद में 21, बांकीपुर में सात और पटना सिटी में छह संपत्तियों का टैक्स असेसमेंट हुआ। इस दौरान 29 संपत्तियों के निर्धारित टैक्स का पुनर्मूल्यांकन भी किया गया। स्थल निरीक्षण में पांच संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और पहले से दर्ज टैक्स डिटेल में अंतर पाया गया। इसके बाद पेनाल्टी के साथ उनका दोबारा टैक्स असेसमेंट किया गया। संपत्ति में बदलाव होने पर कर विवरण अपडेट कराने की अपील नगर निगम ने आम लोगों से अपील की है कि मूल कर निर्धारण के बाद यदि उनकी संपत्ति में निर्माण, विस्तार या किसी अन्य प्रकार का बदलाव हुआ है, तो वे स्वयं पुनर्मूल्यांकन कराकर ऑनलाइन कर विवरण को अपडेट कराएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *