एशियन गेम्स में कुछ क्रिकेट मैचों का समय बदला:भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल आधे घंटे पहले शुरु होगा; महिला मुकाबलों में बदलाव नहीं

एशियन गेम्स में कुछ क्रिकेट मैचों का समय बदला:भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल आधे घंटे पहले शुरु होगा; महिला मुकाबलों में बदलाव नहीं

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के कुछ नॉकआउट मैचों का समय बदला गया है। ये मुकाबले अब तय समय से 30 मिनट पहले शुरू होंगे। इसकी वजह से भारत का क्वार्टरफाइनल मैच सुबह 10:30 बजे की जगह 10 बजे से शुरु होगा। महिला टीम के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जापान के आईची-नागोया में 9 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स खेले जाएंगे। लोकल टाइम के अनुसार भारत का यह मैच दोपहर 2 बजे शुरु होने वाला था। जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लड लाइट्स का इंतजाम न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। सितंबर को भारत का क्वार्टरफाइनल मैच भारत को जापान के आइची-नागोया में होने वाले गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। टीम भारतीय पुरुष टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टूर्नामेंट खेलेगी, वहीं महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। सुबह के मुकाबलों में कोई बदलाव नहीं सुबह के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये मुकाबले जापान के समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे। भारत में इनका समय सुबह 5:30 बजे रहेगा। दूसरा सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच भी भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से ही शुरु होंगे। दूसरा सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगर भारत टूर्नामेंट में आगे जाता है, तो ये दोनों मुकाबले खेलेगा। पाकिस्तान का पहला क्वार्टर फाइनल, पहला सेमीफाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30 बजे से ही शुरु होंगे। प्रीलिमिनरी मैच तय समय पर होंगे पुरुष कैटेगरी में होने वाले प्रीलिमिनरी राउंड के मुकाबले भी तय समय पर ही होंगे। इसमें अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। इन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। एशियन गेम्स के लिए भारत की दोनों टीमें घोषित भारत एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर चुका है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों टीमों का स्क्वॉड पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह। महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर… एशियन गेम्स से 10 दिन पहले जापान में बाढ़: 400 खिलाड़ी-स्टाफ को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया; मेयर बोले- इवेंट पर असर नहीं पड़ेगा एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। स्थिति यह बनी की एशियन गेम्स में भाग लेने आए 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *