एनीमिया पीड़ित बच्चे की मदद को आगे आए पुलिसकर्मी:दो पुलिसकर्मियों ने ब्लड डोनेट कर समय पर उपलब्ध कराया रक्त

एनीमिया पीड़ित बच्चे की मदद को आगे आए पुलिसकर्मी:दो पुलिसकर्मियों ने ब्लड डोनेट कर समय पर उपलब्ध कराया रक्त

हाथरस पुलिस ने एक एनीमिया पीड़ित बच्चे की जान बचाने के लिए मानवीयता की मिसाल पेश की है। बच्चे को तत्काल B+ ब्लड की जरूरत थी, जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर दो पुलिसकर्मी, आरक्षी भीषम सिंह और आरक्षी यशोवर्धन, मदद के लिए आगे आए। दोनों ने जिला अस्पताल बागला पहुंचकर अपना B+ रक्तदान किया। इससे बच्चे को समय पर जरूरी रक्त मिल सका। डीएम और एसपी को जिला अस्पताल के निरीक्षण में यह पीड़ित बच्चा मिला था और उसे ब्लड की आवश्यकता थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना भी है। उन्होंने रक्तदान करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह मानवीय काम समाज के लिए प्रेरणा है। जिलाधिकारी हाथरस ने भी पुलिसकर्मियों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त मिलने से बच्चे के इलाज में काफी मदद मिली। अस्पताल प्रशासन ने भी दोनों रक्तदाताओं का शुक्रिया अदा किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *