कैथल में आज शहर में सफाई का कार्य सुचारू हो जाएगा। नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि रविवार को छुट्टी होती है, लेकिन कर्मचारी आज भी शहर में कचरा उठान का कार्य करेंगे। लगातार 36 दिन तक चली हड़ताल के कारण सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं और उनसे बदबू मार रही है। अब सफाई का कार्य होने पर शहरवासियों को राहत की सांस मिलेगी। सड़कों पर फैला कचरा बता दें कि इस समय शहर की सड़कों पर करीब दो हजार टन कचरा फैला हुआ है। ऐसा कोई चौक चौराहा नहीं है, जहां पर कचरा न फैला हो। साथ ही सड़कों पर भी कचरे के ढेरों से उड़कर प्लास्टिक की थैलियां और अन्य बिखरे पड़े हैं। अब कर्मचारियों ने जल्द शहर को चकाचक बनाने का दावा किया है। कर्मचारियों के जल्द बहाल होने की उम्मीद दूसरी ओर हड़ताल के दौरान हटाए गए सफाई कर्मचारियों की भी जल्द बहाल होने की कर्मचारी नेताओं ने उम्मीद जताई है। संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने बताया कि हड़ताल के दौरान एक सफाई दरोगा को सस्पेंड पर किया गया था और 6 पेरोल कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। डोर टू डोर के 60 कर्मचारियों को हटाया गया। अब जल्द ही सभी के बहाल होने की उम्मीद है। उन्होंने जल्द ही इसका और उनकी मांगों का पत्र जारी होने की बात कही है। जल्द ही पूरे शहर में सफाई का कार्य होगा नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। अब शहर में सफाई का कार्य सुचारू करवा दिया जाएगा। जल्द ही पूरे शहर में सफाई करवाई जाएगी।

