भिवानी के गांव पुर में हरियाणा पुलिस के जवान से कहासुनी के बाद उसके पिता रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव पुर निवासी संदीप ने बवानीखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुलिस लाइन फतेहाबाद में तैनात है। वे तीन-बहन भाई है और सभी शादीशुदा है। रक्षाबंधन पर वह अपने गांव आया हुआ था। उसके पिता फौज से रिटायर्ड हैं, उसके पिता ने हथियार का लाइसेंस बनवा रखा है। जो सुबह करीब 9 बजे वह अपने माता-पिता, भाई-भाई के साथ घर पर था। उसकी अपने पिता के साथ घरेलु बात पर आपसी कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसके पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद उसने, उसके भाई-भाभी व मां ने उसके पिता से रिवाल्वर छीन लिया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने बीच-बचाव करके अलग-अलग किया। उसके पिता ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

