पितृपक्ष और दुर्गा पूजा में सेवा देने वाले कर्मी सम्मानित:गयाजी में 250 कर्मचारियों को सम्मान; सफाईकर्मी और जलकर्मी को बताया निगम की रीढ़

पितृपक्ष और दुर्गा पूजा में सेवा देने वाले कर्मी सम्मानित:गयाजी में 250 कर्मचारियों को सम्मान; सफाईकर्मी और जलकर्मी को बताया निगम की रीढ़

गयाजी में पितृपक्ष महासंगम-2026 और दुर्गा पूजा के दौरान सफाई-जलापूर्ति की व्यवस्था संभालने वाले नगर निगम के करीब 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार रात 8 बजे नगर निगम के सम्राट अशोक भवन में कर्मचारी संघ की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। जल पर्षद, सफाई पर्यवेक्षक, चालक संवर्ग और सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे उर्फ छोटू पंडा मुख्य अतिथि और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया सुदामा कुमार दुबे ने कहा कि पिछले सम्मान समारोह में मेयर और डिप्टी मेयर के स्तर से कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया गया था। उस समय कई सफाईकर्मियों और जलकर्मियों को सम्मानित नहीं किया जा सका था। पितृपक्ष जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में इन कर्मचारियों की भूमिका रहती है। आयोजनों की सफलता के पीछे काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत होती है। कर्मचारी संघ ने उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम रखा। करीब 250 कर्मचारियों को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने सफाईकर्मियों और जलकर्मियों को नगर निगम की व्यवस्था की रीढ़ बताया। साफ-सफाई में कर्मचारियों का बड़ा योगदान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम और दुर्गा पूजा के दौरान कर्मचारियों ने मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने दिन-रात काम कर शहर की सफाई, पेयजल और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं संभाली। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कर्मचारियों का खासा योगदान रहा। अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया स्वागत विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने भी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। पितृपक्ष महासंगम जैसे बड़े आयोजन में सफाई, जलापूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कुमार जितेंद्र, संजीत कुमार एवं दीपक रविदास ने मुख्य अतिथि सुदामा कुमार दुबे को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत करने के साथ की। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्थापना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह एवं लेखा अधिकारी गौतम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही सम्मान समारोह का समापन हुआ। गयाजी में पितृपक्ष महासंगम-2026 और दुर्गा पूजा के दौरान सफाई-जलापूर्ति की व्यवस्था संभालने वाले नगर निगम के करीब 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार रात 8 बजे नगर निगम के सम्राट अशोक भवन में कर्मचारी संघ की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। जल पर्षद, सफाई पर्यवेक्षक, चालक संवर्ग और सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुदामा कुमार दुबे उर्फ छोटू पंडा मुख्य अतिथि और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया सुदामा कुमार दुबे ने कहा कि पिछले सम्मान समारोह में मेयर और डिप्टी मेयर के स्तर से कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया गया था। उस समय कई सफाईकर्मियों और जलकर्मियों को सम्मानित नहीं किया जा सका था। पितृपक्ष जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में इन कर्मचारियों की भूमिका रहती है। आयोजनों की सफलता के पीछे काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत होती है। कर्मचारी संघ ने उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम रखा। करीब 250 कर्मचारियों को सम्मानित करना गर्व की बात है। उन्होंने सफाईकर्मियों और जलकर्मियों को नगर निगम की व्यवस्था की रीढ़ बताया। साफ-सफाई में कर्मचारियों का बड़ा योगदान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम और दुर्गा पूजा के दौरान कर्मचारियों ने मेहनत से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने दिन-रात काम कर शहर की सफाई, पेयजल और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं संभाली। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कर्मचारियों का खासा योगदान रहा। अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया स्वागत विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने भी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। पितृपक्ष महासंगम जैसे बड़े आयोजन में सफाई, जलापूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कुमार जितेंद्र, संजीत कुमार एवं दीपक रविदास ने मुख्य अतिथि सुदामा कुमार दुबे को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत करने के साथ की। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्थापना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार सिंह एवं लेखा अधिकारी गौतम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही सम्मान समारोह का समापन हुआ।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *