पलामू में महिला पुलिस जवान की मौत:जेटेट परीक्षा केंद्र ड्यूटी के लिए जा रही थी, परिजन बोले – हत्या हुई है

पलामू में महिला पुलिस जवान की मौत:जेटेट परीक्षा केंद्र ड्यूटी के लिए जा रही थी, परिजन बोले – हत्या हुई है

पलामू जिले के छतरपुर महिला थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी (31) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पड़वा के लामीपतरा स्कूल स्थित जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था देखने जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। बबीता एक साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठी थीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव, पोस्टमार्टम का विरोध घटना की जानकारी मिलने के बाद बबीता के परिजन और ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंच गए। वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध कर रहे हैं। शव अस्पताल में ही है। परिजन घटना को सड़क हादसा मानने के बजाय हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि बबीता को गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद मामले को सड़क दुर्घटना साबित करने की कोशिश की जा रही है। इस आरोप के बाद अस्पताल परिसर में लोगों का आक्रोश है। साथी पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग परिजन बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। बताया गया कि बबीता अपने साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर परीक्षा केंद्र जा रही थीं। हादसे के बाद बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। घटना की वजह बाइक का गलत दिशा में चलना बताई जा रही है। हालांकि, परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं। छतरपुर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन साल से महिला थाना में थीं तैनात बबीता कुमारी पिछले तीन साल से छतरपुर महिला थाना में तैनात थीं। उनका मायका छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव में है। वहीं, उनका ससुराल पड़वा थाना क्षेत्र में है। बबीता के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। फिलहाल परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं हैं। वे घटना की जांच और बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े हैं। पलामू जिले के छतरपुर महिला थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी (31) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पड़वा के लामीपतरा स्कूल स्थित जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था देखने जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। बबीता एक साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठी थीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव, पोस्टमार्टम का विरोध घटना की जानकारी मिलने के बाद बबीता के परिजन और ग्रामीण अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंच गए। वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध कर रहे हैं। शव अस्पताल में ही है। परिजन घटना को सड़क हादसा मानने के बजाय हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि बबीता को गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद मामले को सड़क दुर्घटना साबित करने की कोशिश की जा रही है। इस आरोप के बाद अस्पताल परिसर में लोगों का आक्रोश है। साथी पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग परिजन बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। बताया गया कि बबीता अपने साथी पुलिसकर्मी की बाइक पर बैठकर परीक्षा केंद्र जा रही थीं। हादसे के बाद बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। घटना की वजह बाइक का गलत दिशा में चलना बताई जा रही है। हालांकि, परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं। छतरपुर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन साल से महिला थाना में थीं तैनात बबीता कुमारी पिछले तीन साल से छतरपुर महिला थाना में तैनात थीं। उनका मायका छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव में है। वहीं, उनका ससुराल पड़वा थाना क्षेत्र में है। बबीता के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। फिलहाल परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं हैं। वे घटना की जांच और बाइक चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *