पलामू में फोरलेन निर्माण स्थल पर फायरिंग:दो मजदूरों को गोली लगी, रांची रेफर; रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने की आशंका

पलामू में फोरलेन निर्माण स्थल पर फायरिंग:दो मजदूरों को गोली लगी, रांची रेफर; रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने की आशंका

पलामू जिले में गुरुवार देर रात फोरलेन निर्माण स्थल पर अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को रांची रेफर किया गया है। घायल मजदूरों की पहचान 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा के रूप में हुई है। ये दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं। उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। कहासुनी के बाद अपराधियों ने मारी गोली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों ने बताया कि बाइक पर सवार कुछ अपराधी उनके पास आए और माचिस मांगी। माचिस न होने की बात कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद अपराधियों ने गोली चला दी। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी भी रात में ही मौके पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, चर्चा है कि अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद एनएच पर काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है। पलामू जिले में गुरुवार देर रात फोरलेन निर्माण स्थल पर अपराधियों ने दो मजदूरों को गोली मार दी। सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को रांची रेफर किया गया है। घायल मजदूरों की पहचान 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा के रूप में हुई है। ये दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं। उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। कहासुनी के बाद अपराधियों ने मारी गोली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों ने बताया कि बाइक पर सवार कुछ अपराधी उनके पास आए और माचिस मांगी। माचिस न होने की बात कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद अपराधियों ने गोली चला दी। वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी भी रात में ही मौके पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, चर्चा है कि अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद एनएच पर काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *