मुजफ्फरपुर में ढाई साल के मासूम की हत्या:मां ने बिस्कुट में जहर देकर मार डाला, खुद भी खाया; पुलिस निगरानी में SKMCH में चल रहा इलाज

मुजफ्फरपुर में ढाई साल के मासूम की हत्या:मां ने बिस्कुट में जहर देकर मार डाला, खुद भी खाया; पुलिस निगरानी में SKMCH में चल रहा इलाज

मुजफ्फरपुर में एक मां ने अपने ढाई साल की बेटे की हत्या कर दी। आरोप है उसने बिस्कुट में जहर देकर बच्चे को मार डाला। बच्चे को जहर खिलाने के बाद उसने खुद खा लिया। पुलिस निगरानी में महिला का SKMCH में इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे की पहचान टेंगरांहा उत्तर टोला निवासी अखिलेश राम के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना मीनापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर हरि थाना क्षेत्र की है। बच्चे के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। दादा कैलाश राम ने बताया कि सात साल पहले अखिलेश की शादी आरती कुमारी से हुई थी। उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बहू आरती बिना बताए मायके चली जाती थी। 15 दिन पहले मायके गई थी और बुधवार शाम को वापस लौटी थी। गुरुवार दोपहर जब मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तब उसने बिस्कुट में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने ढाई साल के बेटे आर्यन को खिला दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर जब वह रोने लगी, तो आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक आर्यन की मौत हो चुकी थी। जांच के लिए FSL पहुंची सूचना मिलते ही रामपुर हरि पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेज दिया है। प्राथमिक जांच में बच्चे के शरीर से जहर की दुर्गंध आने की बात सामने आई है। जहर खिलाने से मौत की आशंका वहीं, रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत जहर से होने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसे लेकर थाना जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने गई। अस्पताल जाने पर पता चला ही उसने भी जहर खाया है। पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में एक मां ने अपने ढाई साल की बेटे की हत्या कर दी। आरोप है उसने बिस्कुट में जहर देकर बच्चे को मार डाला। बच्चे को जहर खिलाने के बाद उसने खुद खा लिया। पुलिस निगरानी में महिला का SKMCH में इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे की पहचान टेंगरांहा उत्तर टोला निवासी अखिलेश राम के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना मीनापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर हरि थाना क्षेत्र की है। बच्चे के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। दादा कैलाश राम ने बताया कि सात साल पहले अखिलेश की शादी आरती कुमारी से हुई थी। उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बहू आरती बिना बताए मायके चली जाती थी। 15 दिन पहले मायके गई थी और बुधवार शाम को वापस लौटी थी। गुरुवार दोपहर जब मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तब उसने बिस्कुट में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने ढाई साल के बेटे आर्यन को खिला दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर जब वह रोने लगी, तो आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक आर्यन की मौत हो चुकी थी। जांच के लिए FSL पहुंची सूचना मिलते ही रामपुर हरि पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर भेज दिया है। प्राथमिक जांच में बच्चे के शरीर से जहर की दुर्गंध आने की बात सामने आई है। जहर खिलाने से मौत की आशंका वहीं, रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत जहर से होने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसे लेकर थाना जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने गई। अस्पताल जाने पर पता चला ही उसने भी जहर खाया है। पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *