पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026’ की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब जालंधर में इतनी बड़ी पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। बर्ल्टन पार्क स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जालंधर के खेल प्रेमियों के लिए 27 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। बर्ल्टन पार्क स्थित नवनिर्मित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को इस नए स्टेडियम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। कप्तानों ने भरी हुंकार प्रतियोगिता शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को भाग लेने वाली सभी 6 एशियाई टीमों के कप्तानों ने एक प्रेस वार्ता ( की थी। सभी कप्तानों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दावा किया है। टूर्नामेंट के पहले दिन 3 मुकाबले मोहाली में खेले जाएंगे नॉकआउट और फाइनल मैच टूर्नामेंट के सभी ग्रुप (पूल) मैच 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होंगे। इसके बाद 4 नवंबर से क्लासिफिकेशन और सेमीफाइनल मुकाबले मोहाली में शुरू होंगे। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल (गोल्ड मेडल) मुकाबला 5 नवंबर 2026 को मोहाली में खेला जाएगा।
जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

