3 शहरों की 3 दिन में करें सफर:होटल-खाना और गाइड की मिलेगी सुविधा, पटना से शुरू होगी यात्रा; बिहार सरकार ने बनाया स्पेशल टूर

3 शहरों की 3 दिन में करें सफर:होटल-खाना और गाइड की मिलेगी सुविधा, पटना से शुरू होगी यात्रा; बिहार सरकार ने बनाया स्पेशल टूर

बिहार भ्रमण के लिए सरकार ने विशेष पर्यटन पैकेज तैयार किया है। ‘ब्रांड बिहार’ के तहत तैयार इस पैकेज में पर्यटकों को पटना से बोधगया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण कराया जाएगा। दो रात और तीन दिन के सफर में यात्रा, ठहरने, भोजन, प्रशिक्षित गाइड, पर्यटन पुलिस की सहायता और प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार की समृद्ध आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से व्यवस्थित और आकर्षक पर्यटन पैकेज तैयार किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटक कम समय में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का बेहतर अनुभव ले सकें। पहले दिन बोधगया में बौद्ध विरासत का दर्शन पहले दिन पटना से रवाना होने के बाद निर्धारित स्थान पर नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद पर्यटकों को बोधगया ले जाया जाएगा। यहां विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा भी पर्यटकों के भ्रमण में शामिल होगी। बोधगया में विभिन्न बौद्ध मठों, पुरातत्व संग्रहालय और सुजाता गढ़ का भी भ्रमण कराया जाएगा। दिनभर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर के बाद होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था होगी। दूसरे दिन राजगीर में इतिहास और प्रकृति का अनुभव दूसरे दिन पर्यटक बोधगया से राजगीर के लिए रवाना होंगे। राजगीर में विश्व शांति स्तूप और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध घोड़ा कटोरा का भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद वेणुवन, पांडु पोखर, सोन भंडार, बिंबिसार जेल, मणियार मठ और साइक्लोपियन वॉल जैसे प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके साथ ही राजगीर के गर्म जलस्रोत भी पैकेज में शामिल हैं। इस दौरान पर्यटकों को राजगीर के धार्मिक महत्व, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक परिवेश को करीब से जानने का मौका मिलेगा। शाम के नाश्ते के बाद होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
तीसरे दिन नालंदा में प्राचीन ज्ञान परंपरा से परिचय तीसरे दिन पर्यटक राजगीर से नालंदा जाएंगे। यहां प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, नालंदा संग्रहालय और ह्वेनसांग स्मृति भवन का भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों के माध्यम से पर्यटक भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान परंपरा के गौरवशाली इतिहास से परिचित होंगे। नालंदा भ्रमण के बाद दोपहर का भोजन कराया जाएगा। इसके बाद पर्यटक पटना के लिए वापस रवाना होंगे और तीन दिवसीय यात्रा पूरी होगी। बिहार भ्रमण के लिए सरकार ने विशेष पर्यटन पैकेज तैयार किया है। ‘ब्रांड बिहार’ के तहत तैयार इस पैकेज में पर्यटकों को पटना से बोधगया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण कराया जाएगा। दो रात और तीन दिन के सफर में यात्रा, ठहरने, भोजन, प्रशिक्षित गाइड, पर्यटन पुलिस की सहायता और प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार की समृद्ध आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से व्यवस्थित और आकर्षक पर्यटन पैकेज तैयार किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटक कम समय में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का बेहतर अनुभव ले सकें। पहले दिन बोधगया में बौद्ध विरासत का दर्शन पहले दिन पटना से रवाना होने के बाद निर्धारित स्थान पर नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद पर्यटकों को बोधगया ले जाया जाएगा। यहां विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा भी पर्यटकों के भ्रमण में शामिल होगी। बोधगया में विभिन्न बौद्ध मठों, पुरातत्व संग्रहालय और सुजाता गढ़ का भी भ्रमण कराया जाएगा। दिनभर आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर के बाद होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था होगी। दूसरे दिन राजगीर में इतिहास और प्रकृति का अनुभव दूसरे दिन पर्यटक बोधगया से राजगीर के लिए रवाना होंगे। राजगीर में विश्व शांति स्तूप और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध घोड़ा कटोरा का भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद वेणुवन, पांडु पोखर, सोन भंडार, बिंबिसार जेल, मणियार मठ और साइक्लोपियन वॉल जैसे प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके साथ ही राजगीर के गर्म जलस्रोत भी पैकेज में शामिल हैं। इस दौरान पर्यटकों को राजगीर के धार्मिक महत्व, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक परिवेश को करीब से जानने का मौका मिलेगा। शाम के नाश्ते के बाद होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
तीसरे दिन नालंदा में प्राचीन ज्ञान परंपरा से परिचय तीसरे दिन पर्यटक राजगीर से नालंदा जाएंगे। यहां प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, नालंदा संग्रहालय और ह्वेनसांग स्मृति भवन का भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों के माध्यम से पर्यटक भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान परंपरा के गौरवशाली इतिहास से परिचित होंगे। नालंदा भ्रमण के बाद दोपहर का भोजन कराया जाएगा। इसके बाद पर्यटक पटना के लिए वापस रवाना होंगे और तीन दिवसीय यात्रा पूरी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *