पानीपत में ससुराल से लापता हुई विवाहिता:जिम जाने के लिए उठा पति, खुला मिला दरवाजा; 10 महीने पहले हुई शादी

पानीपत में ससुराल से लापता हुई विवाहिता:जिम जाने के लिए उठा पति, खुला मिला दरवाजा; 10 महीने पहले हुई शादी

पानीपत शहर की शिव नगर से एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। सुबह जब पति जिम जाने के लिए उठा तो पत्नी घर में नहीं मिली और घर का मुख्य गेट खुला पड़ा था। पीड़ित पति की शिकायत पर किशनपुरा पुलिस चौकी ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। दिसंबर 2025 में हुई थी शादी, 29 अगस्त को पंचायती तौर पर आई थी वापस किशनपुरा चौकी पुलिस को दी गई शिकायत में पति ने बताया कि उनकी शादी 5 दिसंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी महिला के साथ हुई थी। पीड़ित के अनुसार, शादी के करीब 10-12 दिन बाद ही महिला अपने मायके चली गई थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसने वापस आने से मना कर दिया था। इसके बाद 29 अगस्त को पंचायती तौर पर पति और उनके रिश्तेदार मायके जाकर सोनिया को विदा कराकर वापस घर ले आए थे। सुबह 6 बजे खुली आंख, घर से गायब मिली पत्नी पति ने बताया कि 29 अगस्त के बाद से घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था और न ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई विवाद या कहासुनी हुई थी। 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे जब पति जिम जाने के लिए उठा, तो उसने देखा कि महिला कमरे में नहीं थी। नीचे जाकर देखने पर घर का मुख्य गेट खुला मिला और पूरे मकान में पत्नी कहीं नजर नहीं आई। पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस की कार्रवाई 11 सितंबर को शिकायत मिलने के बाद किशनपुरा चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और रास्तों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि महिला का सुराग लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *