पटना में आज ABVP का प्रदर्शन:लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ निकालेगी मार्च, DU छात्र संघ अध्यक्ष होंगे शामिल

पटना में आज ABVP का प्रदर्शन:लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ निकालेगी मार्च, DU छात्र संघ अध्यक्ष होंगे शामिल

पटना में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का बड़ा प्रदर्शन है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर ABVP पटना में जनसभा को संबोधित करेगी और प्रदर्शन के साथ मार्च निकालेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल होंगे। प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे तक जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष यश डबास होंगे शामिल इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास भी शामिल होंगे। एबीवीपी का कहना है कि इस आयोजन के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा का सम्मान जरूरी है। संगठन का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध जताने के दौरान भी संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से जनसभा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने की योजना है। लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं एबीवीपी बिहार प्रदेश के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट की स्थिति में युवाओं को जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। पटना में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का बड़ा प्रदर्शन है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर ABVP पटना में जनसभा को संबोधित करेगी और प्रदर्शन के साथ मार्च निकालेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल होंगे। प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे तक जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष यश डबास होंगे शामिल इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास भी शामिल होंगे। एबीवीपी का कहना है कि इस आयोजन के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा का सम्मान जरूरी है। संगठन का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध जताने के दौरान भी संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से जनसभा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने की योजना है। लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं एबीवीपी बिहार प्रदेश के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट की स्थिति में युवाओं को जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *