बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आरके सिन्हा का निधन:नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस, राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आरके सिन्हा का निधन:नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस, राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर डॉ. आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। हालांकि, पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने और अंतिम संस्कार का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। राजनीति और कारोबार में रही पहचान डॉ. आरके सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही वे SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन के तौर पर कारोबारी जगत में भी पहचान रखते थे। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर डॉ. आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना के पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। हालांकि, पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने और अंतिम संस्कार का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। राजनीति और कारोबार में रही पहचान डॉ. आरके सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके साथ ही वे SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन के तौर पर कारोबारी जगत में भी पहचान रखते थे। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *