मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हथियार दिखाकर 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण लूटे गए। 40 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। लुटेरों की तलाश के लिए एसआईटी बनाई गई है।
घटना सुल्तानगंज-देवघर राजकीय राजमार्ग एसएच-22 पर नवगाई स्थित मुर्गा पोल्ट्री फार्म के पास हुई। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। हाईवे पर वाहन जांच भी तेज की गई है। डिलीवरी देने जा रहे थे साहिबगंज
प्राथमिकी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे तारापुर के ओम ज्वेलर्स में कारीगर गौतम कुमार पोद्दार और सिंघो पोद्दार ग्लैमर बाइक से चांदी के आभूषण लेकर साहिबगंज में डिलीवरी देने जा रहे थे। बड़ौनिया मोड़ और चंद्रपुरा के बीच अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को एक-दो बार ओवरटेक किया।
इसके बाद नवगाई स्थित मुर्गा फार्म के पास उन्होंने फिर ओवरटेक कर बाइक रुकवा दी। आरोप है कि पिस्टल दिखाकर बाइक की डिक्की की चाबी मांगी और उसमें रखे सभी आभूषण निकाल लिए। दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
तीनों आरोपी संग्रामपुर की ओर भागे। कर्मचारियों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी संग्रामपुर थाना के आगे से गुजरकर बेलहर की तरफ फरार हो गए। CCTV में थाना के आगे से गुजरते दिखाई दिए आरोपी
इनपुट के मुताबिक, आरोपी लूटे गए आभूषण लेकर थाना के आगे से गुजरे। गश्ती दल, 112 पुलिस, थाने के संतरी, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं मिली। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी थाना के आगे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कपड़ों के हुलिए से पहचान की कोशिश पीड़ित कर्मियों ने पुलिस को अपराधियों के कपड़ों और हुलिए की जानकारी दी है। उनके अनुसार, अपाचे बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने था। उसने नीली जींस और हल्के रंग की शर्ट पहन रखी थी। पीछे बैठे दूसरे अपराधी ने भी नीली जींस और हल्के रंग की शर्ट पहनी थी, जबकि बीच में बैठे तीसरे व्यक्ति ने नीले या काले रंग का लोअर और काली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद उन्होंने ज्वेलर्स संचालक को मोबाइल से सूचना दी। इसके बाद करीब 1:40 बजे संग्रामपुर थाने को मौखिक जानकारी दी गई। पुलिस दोनों कर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अपराधियों के हुलिए और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद खबर लिखे जाने तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और न ही लूटे गए आभूषण बरामद हुए थे।
इनपुट के मुताबिक, आरोपी लूटे गए आभूषण लेकर थाना के आगे से गुजरे। गश्ती दल, 112 पुलिस, थाने के संतरी, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं मिली। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी थाना के आगे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
तारापुर एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में संग्रामपुर थाना अध्यक्ष विनोद झा, तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार हरपुर सत्यम कुमार, असरगंज विपुल कुमार की एक एस आई टी की टीम गठित कर रही है जो मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने कहा कि लगातार हमलोगों की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही हमलोग इस कांड संलिप्त आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे। मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हथियार दिखाकर 6 किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण लूटे गए। 40 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। लुटेरों की तलाश के लिए एसआईटी बनाई गई है।
घटना सुल्तानगंज-देवघर राजकीय राजमार्ग एसएच-22 पर नवगाई स्थित मुर्गा पोल्ट्री फार्म के पास हुई। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। हाईवे पर वाहन जांच भी तेज की गई है। डिलीवरी देने जा रहे थे साहिबगंज
प्राथमिकी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे तारापुर के ओम ज्वेलर्स में कारीगर गौतम कुमार पोद्दार और सिंघो पोद्दार ग्लैमर बाइक से चांदी के आभूषण लेकर साहिबगंज में डिलीवरी देने जा रहे थे। बड़ौनिया मोड़ और चंद्रपुरा के बीच अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को एक-दो बार ओवरटेक किया।
इसके बाद नवगाई स्थित मुर्गा फार्म के पास उन्होंने फिर ओवरटेक कर बाइक रुकवा दी। आरोप है कि पिस्टल दिखाकर बाइक की डिक्की की चाबी मांगी और उसमें रखे सभी आभूषण निकाल लिए। दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई।
तीनों आरोपी संग्रामपुर की ओर भागे। कर्मचारियों ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी संग्रामपुर थाना के आगे से गुजरकर बेलहर की तरफ फरार हो गए। CCTV में थाना के आगे से गुजरते दिखाई दिए आरोपी
इनपुट के मुताबिक, आरोपी लूटे गए आभूषण लेकर थाना के आगे से गुजरे। गश्ती दल, 112 पुलिस, थाने के संतरी, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं मिली। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी थाना के आगे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कपड़ों के हुलिए से पहचान की कोशिश पीड़ित कर्मियों ने पुलिस को अपराधियों के कपड़ों और हुलिए की जानकारी दी है। उनके अनुसार, अपाचे बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने था। उसने नीली जींस और हल्के रंग की शर्ट पहन रखी थी। पीछे बैठे दूसरे अपराधी ने भी नीली जींस और हल्के रंग की शर्ट पहनी थी, जबकि बीच में बैठे तीसरे व्यक्ति ने नीले या काले रंग का लोअर और काली टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद उन्होंने ज्वेलर्स संचालक को मोबाइल से सूचना दी। इसके बाद करीब 1:40 बजे संग्रामपुर थाने को मौखिक जानकारी दी गई। पुलिस दोनों कर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अपराधियों के हुलिए और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद खबर लिखे जाने तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और न ही लूटे गए आभूषण बरामद हुए थे।
इनपुट के मुताबिक, आरोपी लूटे गए आभूषण लेकर थाना के आगे से गुजरे। गश्ती दल, 112 पुलिस, थाने के संतरी, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं मिली। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी थाना के आगे से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
तारापुर एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र के नेतृत्व में संग्रामपुर थाना अध्यक्ष विनोद झा, तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार हरपुर सत्यम कुमार, असरगंज विपुल कुमार की एक एस आई टी की टीम गठित कर रही है जो मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने कहा कि लगातार हमलोगों की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही हमलोग इस कांड संलिप्त आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।

