IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस, राबड़ी-तेजस्वी को आज पेशी से राहत:19 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश; लालू यादव की याचिका पर हाईकोर्ट का ED को नोटिस

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस, राबड़ी-तेजस्वी को आज पेशी से राहत:19 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश; लालू यादव की याचिका पर हाईकोर्ट का ED को नोटिस

IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन आरोपियों को हाईकोर्ट से ट्रायल पर रोक (स्टे) नहीं मिली है, उन्हें अगली तारीख पर हर हाल में उपस्थित होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। हालांकि, शुक्रवार को कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और फ्लाइट में देरी का हवाला दिया। लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता की याचिका पर ED को नोटिस सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। इस मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होनी है। वकील ने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई तक ट्रायल कोर्ट में कार्यवाही टालने की मांग करने की छूट दी थी। इसी आधार पर कोर्ट को मामले की स्थिति से अवगत कराया गया। राबड़ी की तबीयत खराब, तेजस्वी की फ्लाइट लेट सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील ने बताया कि राबड़ी देवी मेडिकल समस्या की वजह से कोर्ट नहीं आ सकती हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के बारे में बताया गया कि उनकी फ्लाइट सुबह आने वाली थी, लेकिन देरी हो गई। वह दोपहर 2 बजे तक कोर्ट पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। पिछली सुनवाई में 9 आरोपियों पर फ्रेम हुए थे चार्ज इस मामले की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए थे। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है। IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन आरोपियों को हाईकोर्ट से ट्रायल पर रोक (स्टे) नहीं मिली है, उन्हें अगली तारीख पर हर हाल में उपस्थित होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। हालांकि, शुक्रवार को कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और फ्लाइट में देरी का हवाला दिया। लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता की याचिका पर ED को नोटिस सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। इस मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होनी है। वकील ने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई तक ट्रायल कोर्ट में कार्यवाही टालने की मांग करने की छूट दी थी। इसी आधार पर कोर्ट को मामले की स्थिति से अवगत कराया गया। राबड़ी की तबीयत खराब, तेजस्वी की फ्लाइट लेट सुनवाई के दौरान लालू यादव के वकील ने बताया कि राबड़ी देवी मेडिकल समस्या की वजह से कोर्ट नहीं आ सकती हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के बारे में बताया गया कि उनकी फ्लाइट सुबह आने वाली थी, लेकिन देरी हो गई। वह दोपहर 2 बजे तक कोर्ट पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। पिछली सुनवाई में 9 आरोपियों पर फ्रेम हुए थे चार्ज इस मामले की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए थे। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *