नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी के बीच सीवान के बड़हरिया प्रखंड के मीर सुरहिया पंचायत अंतर्गत छक्का टोला निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के राजेश राम का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बीते पांच दिनों से लापता है। 26 अगस्त से सूरज का परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से घर में चिंता और बेचैनी का माहौल है। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर सूरज के नंबर से मिस्ड कॉल आया था। इसके महज तीन मिनट बाद सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उसके व्हाट्सऐप पर आखिरी बार ऑनलाइन होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के लोगों ने सूरज से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन नहीं लगा। तब से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 20-21 वर्षों से नेपाल में है परिवार का टायर कारोबार सूरज के छोटे भाई विक्की कुमार ने बताया कि करीब 20-21 वर्षों से उनके परिवार का नेपाल के बेत्रावती क्षेत्र में टायर का कारोबार है। वहां दो टायर की दुकानें हैं। एक दुकान उनके पिता राजेश राम और मंझले भाई राहुल कुमार संचालित करते हैं, जबकि दूसरी दुकान बेत्रावती से करीब 10 किलोमीटर दूर उत्तर गया पेट्रोल पंप के पास है, जिसे सूरज कुमार चलाते थे। दो साल पहले कारोबार संभालने नेपाल गया था सूरज विक्की ने बताया कि सूरज करीब दो वर्ष पूर्व अपने पिता का कारोबार संभालने में मदद करने के लिए नेपाल गए थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। परिवार में बड़े भाई की शादी हो चुकी है, जबकि दो बड़ी बहनों की भी शादी हो चुकी है। विक्की स्वयं गोपालगंज के कमला राय महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे की तलाश में नेपाल रवाना हुए पिता और भाई सूरज के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार की चिंता बढ़ गई। बेटे की तलाश में पिता राजेश राम और भाई भी नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार वालों की नजर अब हर आने वाली खबर पर टिकी है। जिस बेटे से कुछ दिन पहले तक फोन पर बातचीत होती थी, आज उसी की आवाज सुनने के लिए पूरा परिवार बेचैन है। परिवार को अब भी सूरज के सुरक्षित लौटने की उम्मीद परिजनों ने जिला प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों और आम लोगों से अपील की है कि यदि सूरज कुमार के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उनके स्वजनों को सूचित किया जाए। परिवार को अब भी उम्मीद है कि सूरज सुरक्षित होगा और जल्द ही अपने घर लौटेगा। नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी के बीच सीवान के बड़हरिया प्रखंड के मीर सुरहिया पंचायत अंतर्गत छक्का टोला निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के राजेश राम का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बीते पांच दिनों से लापता है। 26 अगस्त से सूरज का परिवार से संपर्क नहीं हो सका है। बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से घर में चिंता और बेचैनी का माहौल है। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर सूरज के नंबर से मिस्ड कॉल आया था। इसके महज तीन मिनट बाद सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उसके व्हाट्सऐप पर आखिरी बार ऑनलाइन होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के लोगों ने सूरज से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन नहीं लगा। तब से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 20-21 वर्षों से नेपाल में है परिवार का टायर कारोबार सूरज के छोटे भाई विक्की कुमार ने बताया कि करीब 20-21 वर्षों से उनके परिवार का नेपाल के बेत्रावती क्षेत्र में टायर का कारोबार है। वहां दो टायर की दुकानें हैं। एक दुकान उनके पिता राजेश राम और मंझले भाई राहुल कुमार संचालित करते हैं, जबकि दूसरी दुकान बेत्रावती से करीब 10 किलोमीटर दूर उत्तर गया पेट्रोल पंप के पास है, जिसे सूरज कुमार चलाते थे। दो साल पहले कारोबार संभालने नेपाल गया था सूरज विक्की ने बताया कि सूरज करीब दो वर्ष पूर्व अपने पिता का कारोबार संभालने में मदद करने के लिए नेपाल गए थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। परिवार में बड़े भाई की शादी हो चुकी है, जबकि दो बड़ी बहनों की भी शादी हो चुकी है। विक्की स्वयं गोपालगंज के कमला राय महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे की तलाश में नेपाल रवाना हुए पिता और भाई सूरज के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार की चिंता बढ़ गई। बेटे की तलाश में पिता राजेश राम और भाई भी नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार वालों की नजर अब हर आने वाली खबर पर टिकी है। जिस बेटे से कुछ दिन पहले तक फोन पर बातचीत होती थी, आज उसी की आवाज सुनने के लिए पूरा परिवार बेचैन है। परिवार को अब भी सूरज के सुरक्षित लौटने की उम्मीद परिजनों ने जिला प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों और आम लोगों से अपील की है कि यदि सूरज कुमार के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उनके स्वजनों को सूचित किया जाए। परिवार को अब भी उम्मीद है कि सूरज सुरक्षित होगा और जल्द ही अपने घर लौटेगा।

