नूंह में कंटेनर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:पहिया सिर के ऊपर से निकला, सोहना से लौट रहा, तीन बच्चों का पिता

नूंह में कंटेनर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत:पहिया सिर के ऊपर से निकला, सोहना से लौट रहा, तीन बच्चों का पिता

नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली अलवर रोड पर रेवासन गांव के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोहना से अपने गांव बेसी लौट रहे युवक को कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर जा गिरा और कंटेनर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र पतराम निवासी बेसी जिला नूंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक, सोहना की तरफ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। रेवासन गांव के पास पहुंचते ही गलत दिशा सामने से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दीपक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने की ट्रक ड्राइवर की पहचान हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना रोजका मेव प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल कंटेनर की पहचान कर ली गई है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दीपक की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसका बड़ा बेटा करीब 8 साल का बताया जा रहा है। अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और गांव में भी मातम पसरा है। स्थानीय लोग बोले- भारी वाहनों से हादसों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों के गलत दिशा में चलने से हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस से फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क पर यातायात नियमों की सख्ती से पालना कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *