सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी की हर बैठक में शामिल होंगे। यह फैसला मुंबई में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में लिया गया। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, ‘लक्ष्मण अब हर सिलेक्शन मीटिंग में रहेंगे। वे खिलाड़ियों की इंजरी या रिहैब की तुरंत जानकारी देंगे, ताकि चयनकर्ताओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे।’ यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्शन मीटिंग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख का रहना अनिवार्य किया गया है। लक्ष्मण ने हाल में गुवाहाटी में हुई टी-20 और इंडिया A की चयन बैठक में हिस्सा लिया था। पिछले तीन-चार महीने ही में ऐसा कई बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी का चयन टीम में हुआ और जब उसके खेलने की बारी आई तो वह अनफिट निकला। BCCI सचिव बोले- सही फैसला लेने के लिए सटीक जानकारी जरूरी सैकिया ने कहा कि लक्ष्मण BCCI में हेड ऑफ क्रिकेट और CoE प्रमुख हैं। उनके हर सेलेक्शन मीटिंग में मौजूद रहने से चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों की उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी। पसंद की बॉलिंग लाइन-अप नहीं चुन पा रही टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि इंजरी और व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम अपनी पसंद की बॉलिंग लाइन-अप के साथ नहीं खेल पा रही है। गिल ने यह भी कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम के पास ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं है। टीम चाहती है कि आने वाली सीरीज में उस कॉम्बिनेशन को ज्यादा से ज्यादा मौका मिले, जो वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना रखता है। BCCI ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मांगे BCCI ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित सदस्य टेस्ट, ODI, T20I के लिए सीनियर भारतीय पुरुष टीम का चयन करेगा। इसके अलावा टीम के कप्तान की नियुक्ति और टीम चयन पर मीडिया को जानकारी देने की जिम्मेदारी भी चयन समिति की होगी। BCCI के मुताबिक, आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, या 10 ODI और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। उम्मीदवार का क्रिकेट से रिटायर हुए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी है। जो व्यक्ति BCCI के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल 5 साल रह चुका है, वह इस पद के लिए योग्य नहीं होगा। ___________________________ टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक:ईशान को नॉटआउट देने पर वेस्टइंडीज नाराज, डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। पूरी खबर
BCCI ने टीम इंडिया की सिलेक्शन प्रोसेस बदली:लक्ष्मण हर मीटिंग में शामिल होंगे, इंजरी-रिहैब की जानकारी तुरंत देंगे, इससे कम्युनिकेशन गैप दूर होगा

