हनुमानगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत गोलूवाला में कार्रवाई की। पुलिस ने 32 किलो 140 ग्राम डोडा-पोस्त बरामदगी मामले के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ इंद्रसेन को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और वृत्ताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी की देखरेख में थाना प्रभारी रजनदीप कौर की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी विक्रम उर्फ इंद्रसेन रोही 20 जेआरके अयालकी, गोलूवाला का है। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को कैंचिया चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह की टीम ने आरोपी के घर से यह डोडा-पोस्त बरामद किया था। गोलूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी रजनदीप कौर मामले की जांच कर रही थीं। जांच के बाद मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ इंद्रसेन गिरफ्तार हुआ। टीम में उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह, सीताराम और कृपालाराम शामिल थे।

