बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत नालंदा जिले में त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वृहद खेल महोत्सव के सफल एवं सुगम संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 संवर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न मैदानों पर तय हुईं खेल स्पर्धाएं खेल आयोजनों के लिए जिले में कुल छह प्रमुख स्थल निर्धारित किए गए हैं। दीपनगर स्टेडियम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि वॉलीबॉल का मुकाबला 1 से 2 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसी मैदान पर 2 अक्टूबर को रग्बी और बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। किसान कॉलेज सोहसराय में मार्शल आर्ट्स और अन्य स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 30 सितंबर को वुशु, 1 अक्टूबर को कराटे तथा 2 अक्टूबर को ताइक्वांडो, योगा और शतरंज की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोगरा हाई स्कूल में 30 सितंबर को फुटबॉल और 1 अक्टूबर को हैंडबॉल का आयोजन तय किया गया है। साइकिलिंग, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए अलग केंद्र अन्य खेलों के क्रम में नालंदा हेल्थ क्लब एतवारी बाजार में 1 अक्टूबर को बैडमिंटन व भारोत्तोलन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि +2 उच्च विद्यालय पतासंग (रहुई) में 2 अक्टूबर को बालक वर्ग की क्रिकेट और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं रफ्तार के शौकीनों के लिए 30 सितंबर को मोगल कुआँ चौक से नया रहुई रोड मार्ग पर साइकिलिंग रेस का रोमांच देखने को मिलेगा। सुरक्षा, चिकित्सा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम खेलों के पारदर्शी व निष्पक्ष संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी के संयोजन में समिति बनाई गई है, जिसमें लगभग साठ शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की तैनाती की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी स्थलों पर पर्याप्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। नगर निगम को मैदान समतलीकरण, सचल शौचालय व स्वच्छता का दायित्व सौंपा गया है, वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शुद्ध पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराएगा। आपात स्थिति से निपटने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर डॉक्टरों, आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत नालंदा जिले में त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस वृहद खेल महोत्सव के सफल एवं सुगम संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 संवर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न मैदानों पर तय हुईं खेल स्पर्धाएं खेल आयोजनों के लिए जिले में कुल छह प्रमुख स्थल निर्धारित किए गए हैं। दीपनगर स्टेडियम में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि वॉलीबॉल का मुकाबला 1 से 2 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसी मैदान पर 2 अक्टूबर को रग्बी और बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। किसान कॉलेज सोहसराय में मार्शल आर्ट्स और अन्य स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 30 सितंबर को वुशु, 1 अक्टूबर को कराटे तथा 2 अक्टूबर को ताइक्वांडो, योगा और शतरंज की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोगरा हाई स्कूल में 30 सितंबर को फुटबॉल और 1 अक्टूबर को हैंडबॉल का आयोजन तय किया गया है। साइकिलिंग, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए अलग केंद्र अन्य खेलों के क्रम में नालंदा हेल्थ क्लब एतवारी बाजार में 1 अक्टूबर को बैडमिंटन व भारोत्तोलन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि +2 उच्च विद्यालय पतासंग (रहुई) में 2 अक्टूबर को बालक वर्ग की क्रिकेट और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वहीं रफ्तार के शौकीनों के लिए 30 सितंबर को मोगल कुआँ चौक से नया रहुई रोड मार्ग पर साइकिलिंग रेस का रोमांच देखने को मिलेगा। सुरक्षा, चिकित्सा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम खेलों के पारदर्शी व निष्पक्ष संचालन के लिए जिला खेल पदाधिकारी के संयोजन में समिति बनाई गई है, जिसमें लगभग साठ शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की तैनाती की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी स्थलों पर पर्याप्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। नगर निगम को मैदान समतलीकरण, सचल शौचालय व स्वच्छता का दायित्व सौंपा गया है, वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शुद्ध पेयजल के टैंकर उपलब्ध कराएगा। आपात स्थिति से निपटने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर डॉक्टरों, आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

