नालंदा- त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत:पटना-इसलामपुर समेत कई रूटों पर बढ़ाई गईं सेवाएं; पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट, राघोपुर-देवघर स्पेशल के भी बढ़े फेरे

नालंदा- त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत:पटना-इसलामपुर समेत कई रूटों पर बढ़ाई गईं सेवाएं; पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट, राघोपुर-देवघर स्पेशल के भी बढ़े फेरे

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। त्योहारों के दौरान परदेस से घर लौटने वाले मुसाफिरों की भारी भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने पहले से चलाई जा रही चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, रूट, समय-सारणी और कोच संयोजन के अनुसार ही चलेंगी। पटना-इसलामपुर स्पेशल अब 30 नवंबर तक पटरी पर रेलवे ने राजधानी पटना और नालंदा जिले को जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल (फतुहा के रास्ते) के फेरों में 26 ट्रिप की बढ़ोतरी की है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 03297 पटना से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खुलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को रवाना होगी। पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट और राघोपुर-देवघर स्पेशल के भी बढ़े फेरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल में 32 फेरों का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (बुधवार व शनिवार छोड़कर) तथा पूर्णिया कोर्ट से 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक (गुरुवार व रविवार छोड़कर) सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इसके साथ ही, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर दैनिक स्पेशल के 61 फेरे बढ़ाए गए हैं, जो अब 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। *रक्सौल-नरकटियागंज रूट पर भी राहत* चंपारण क्षेत्र के यात्रियों के लिए सिकटा के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल के फेरों में 18 ट्रिप का इजाफा किया गया है। यह ट्रेन रक्सौल और नरकटियागंज दोनों छोर से 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों में घर लौटने वाले लाखों प्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। त्योहारों के दौरान परदेस से घर लौटने वाले मुसाफिरों की भारी भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने पहले से चलाई जा रही चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार, ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, रूट, समय-सारणी और कोच संयोजन के अनुसार ही चलेंगी। पटना-इसलामपुर स्पेशल अब 30 नवंबर तक पटरी पर रेलवे ने राजधानी पटना और नालंदा जिले को जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल (फतुहा के रास्ते) के फेरों में 26 ट्रिप की बढ़ोतरी की है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 03297 पटना से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को खुलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को रवाना होगी। पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट और राघोपुर-देवघर स्पेशल के भी बढ़े फेरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल में 32 फेरों का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से 18 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (बुधवार व शनिवार छोड़कर) तथा पूर्णिया कोर्ट से 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक (गुरुवार व रविवार छोड़कर) सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इसके साथ ही, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर दैनिक स्पेशल के 61 फेरे बढ़ाए गए हैं, जो अब 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। *रक्सौल-नरकटियागंज रूट पर भी राहत* चंपारण क्षेत्र के यात्रियों के लिए सिकटा के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल के फेरों में 18 ट्रिप का इजाफा किया गया है। यह ट्रेन रक्सौल और नरकटियागंज दोनों छोर से 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगी। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों में घर लौटने वाले लाखों प्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *