पचपकड़ी में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:420 बोतल नेपाली शराब जब्त, घर में छिपाकर रखी थी खेप

पचपकड़ी में शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:420 बोतल नेपाली शराब जब्त, घर में छिपाकर रखी थी खेप

पचपकड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलकौनिया गांव में एक घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 420 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रामनाथ साह की पत्नी मिथलेश देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि महिला और उसके परिवार के लोग अवैध शराब कारोबार में शामिल हैं। ये लोग नेपाल सीमा से चोरी-छिपे शराब लाकर गांव में बेचते थे। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और शराब की बोतलें बरामद कीं। शराब को बोरियों और घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ उत्पाद और मद्य निषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उसे मोतिहारी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पचपकड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मलकौनिया गांव में एक घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 420 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रामनाथ साह की पत्नी मिथलेश देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि महिला और उसके परिवार के लोग अवैध शराब कारोबार में शामिल हैं। ये लोग नेपाल सीमा से चोरी-छिपे शराब लाकर गांव में बेचते थे। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और शराब की बोतलें बरामद कीं। शराब को बोरियों और घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ उत्पाद और मद्य निषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर उसे मोतिहारी भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *