नालंदा में युवती ने की खुदकुशी:छोटे भाई से विवाद के बाद खाई सल्फास की गोली; परिवार के सदस्य बाहर गए थे

नालंदा में युवती ने की खुदकुशी:छोटे भाई से विवाद के बाद खाई सल्फास की गोली; परिवार के सदस्य बाहर गए थे

नालंदा में शनिवार की शाम छोटे भाई से हुए मामूली विवाद के बाद बहन ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान बनवारीपुर (मोरा) निवासी श्याम सुंदर ताती की पुत्री चांदनी कुमारी(18) के रूप में की गई है। घटना वेना थाना क्षेत्र की है। घर में अकेले थे भाई-बहन मृतका के चचेरे भाई सौरभ कुमार ने बताया कि घर के अधिकांश सदस्य बाहर थे। बड़ी मां धान की कटाई करने खेत में गई थी, जबकि दादी बाहर बैठी हुई थी। घर के अंदर केवल चांदनी और उसका आठ वर्षीय छोटा भाई था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। गुस्से में चांदनी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में अचेत पड़ी थी काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की के सहारे जब कमरे के भीतर झांककर देखा गया तो लड़की अचेत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सल्फास की गोली खाने से युवती की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेज संबंधित थाने को भेजा जा रहा है। नालंदा में शनिवार की शाम छोटे भाई से हुए मामूली विवाद के बाद बहन ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान बनवारीपुर (मोरा) निवासी श्याम सुंदर ताती की पुत्री चांदनी कुमारी(18) के रूप में की गई है। घटना वेना थाना क्षेत्र की है। घर में अकेले थे भाई-बहन मृतका के चचेरे भाई सौरभ कुमार ने बताया कि घर के अधिकांश सदस्य बाहर थे। बड़ी मां धान की कटाई करने खेत में गई थी, जबकि दादी बाहर बैठी हुई थी। घर के अंदर केवल चांदनी और उसका आठ वर्षीय छोटा भाई था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। गुस्से में चांदनी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में अचेत पड़ी थी काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की के सहारे जब कमरे के भीतर झांककर देखा गया तो लड़की अचेत अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सल्फास की गोली खाने से युवती की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े दस्तावेज संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *